एक्सप्लोरर

CSK पर बोझ बन रहे हैं एमएस धोनी? क्यों करते हैं 8-9 नंबर पर बैटिंग; चेन्नई के कोच ने कह दी बहुत बड़ी बात

MS Dhoni: एमएस धोनी पिछले दिनों अपने बैटिंग क्रम को लेकर खूब ट्रोल होते रहे हैं. अब CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी को लेकर बड़ा बयान जारी किया है.

Stephen Fleming on MS Dhoni Batting Position: एमएस धोनी को पिछले दिनों अपने बैटिंग क्रम के कारण खूब ट्रोल होना पड़ा है. वो RCB के खिलाफ मैच में नौवें क्रम पर बैटिंग करने आए थे, जिसे चेन्नई सुपर किंग्स की हार का मुख्य कारण बताया गया था. वहीं राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में धोनी सातवें क्रम पर बैटिंग करने आए, लेकिन टीम को 6 रनों की हार से नहीं बचा पाए. धोनी पिछले सीजन भी निरंतर 7-8 नंबर पर बैटिंग करते देखे गए थे. बैटिंग क्रम को लेकर हो रही आलोचनाओं के बीच CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बड़ा बयान जारी किया है.

धोनी का शरीर जवाब दे रहा है...

चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने मीडिया से वार्ता के दौरान राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार पर बात की. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि धोनी के घुटने अब जवाब देने लगे हैं और उनके लिए निरंतर 10 ओवरों तक बैटिंग कर पाना संभव नहीं है. यह उनके निचले क्रम पर बैटिंग करने का एक मुख्य कारण है.

स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया, "एमएस धोनी खुद अपने बैटिंग क्रम पर फैसला लेते हैं. उनका शरीर और घुटने उतने स्वस्थ नहीं हैं जितने पहले हुआ करते थे. वो ठीक से चल फिर रहे हैं, लेकिन उन्हें दिक्कतें आने लगी हैं. वो पूरे जोश के साथ 10 ओवरों तक बैटिंग करने में सक्षम नहीं हैं. इसलिए धोनी परिस्थिति अनुसार आंकलन करते हैं कि वो टीम के लिए क्या कर सकते हैं. राजस्थान के खिलाफ मैच में वो ऊपर बैटिंग करने आए और वो मौका आने पर अन्य बल्लेबाजों को मौका देते रहते हैं."

क्या CSK पर बोझ बन गए हैं धोनी

एमएस धोनी की उम्र 43 वर्ष हो गई है और बैटिंग के समय बहुत कम गेंद खेलते हैं. धोनी के CSK टीम पर बोझ बनने के सवाल पर फ्लेमिंग ने कहा, "मैंने यह पिछले साल भी कहा था, हमारे लिए धोनी की अहमियत बहुत अधिक है. वो एक लीडर हैं और विकेटकीपिंग की दृष्टि से भी उनका रोल अहम है. उन्हें 9वें-10वें ओवर में भेजना, ऐसा शायद ही उन्होंने कभी किया होगा. इसलिए 13-14 ओवरों के नजरिए से देखिए, धोनी उस हिसाब से आंकलन करते हैं कि कौन खेल रहा है?"

यह भी पढ़ें:

मलाइका अरोड़ा का नया बॉयफ्रेंड? IPL 2025 के मैच में दिग्गज क्रिकेटर के साथ हुईं स्पॉट; फोटो हुई वायरल

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा
IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा
कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के हेड कोच, MI ने किया एलान
कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के हेड कोच, MI ने किया एलान
गांगुली-युवराज के बाद अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स में शामिल, IPL 2027 के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी
गांगुली-युवराज के बाद अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स में शामिल, IPL 2027 के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
Embed widget