एक्सप्लोरर

Coronavirus: ऑस्ट्रेलिया कप्तान बोले- अभी कुछ भी प्लान करना मुश्किल, ऐसे हालात नहीं देखे

Coronavirus: ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों के आईपीएल में हिस्सा लेने पर सवालिया निशान लगा हुआ. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया आईपीएल के लिए अपने खिलाड़ियों को भारत नहीं भेजना चाहता है.

Coronavirus: इस वक्त पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है. कोरोना वायरस की वजह से क्रिकेट सीरीज रद्द की जा चुकी हैं. ऑस्ट्रेलिया की लिमिटिड ओवर्स के कप्तान एरॉन फिंच ने कोरोना वायरस की वजह से बने हालात पर बात की है. फिंच का कहना है उन्होंने ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी. प

फिंच ने कहा कि आस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा जारी यातायात संबंधी सूचना ने उन लोगों के लिए चीजें काफी अनिश्चित बना दी हैं जिन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलना है. आईपीएल की शुरुआत 29 मार्च से होनी थी लेकिन कोरोनावायरस के कारण इसे 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है. फिंच आईपीएल में इस सीजन विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से खेलेंगे. उन्होंने कहा कि इस समय जो स्थिति है उसे देखकर चीजें को लेकर कार्यक्रम बनाना मुश्किल हो गया.

फिंच ने कहा, "हमने ऐसा पहले कभी नहीं देखा. बीते कुछ घंटों में यातायात संबंधी नियमावली बदली जा चुकी है. यह दो या तीन सप्ताह में बदल भी सकती है. कार्यक्रम तय करना काफी मुश्किल हो रहा है. लेकिन यह इसलिए जरूरी है ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि आपके पास जो लोग रह रहे हैं वो सुरक्षित रहें और आप इस बीमारी को फैलने से जितना संभव हो रोक सकें."

पेन ने मैच रद्द करने को सही बताया

ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम के कप्तान ने क्रिकेट मैचों को रद्द करने को सही बताया है. पेन ने कहा कि वह शेफील्ड शील्ड में तस्मानिया के लिए खेलना पसंद करते, लेकिन रद्द का जो कारण है वो क्रिकेट से काफी बड़ा है.

उन्होंने कहा, "मैंने महसूस किया है कि यह मुश्किल है, लेकिन यह ऐसी चीज है जिसे हमें गंभीरता से लेना चाहिए. मैं शेफील्ड शील्ड में तस्मानिया से खेलना पसंद करता और हमारी आस्ट्रेलिया की पुरुष टीम भी चैपल-हेडली सीरीज जीतकर खुश होती. निश्चित तौर पर हमारी विश्व विजेता महिला टीम भी दक्षिण अफ्रीका में खेलना पसंद करती."

आईपीएल से बाहर रह सकते हैं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर्स आईपीएल से इस सीजन से बाहर रह सकते हैं. आईपीएल में इस साल ऑस्ट्रेलिया के 17 खिलाड़ियों को हिस्सा लेना है. लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चाहता है कि सभी खिलाड़ी अपने स्वास्थ्य का ख़याल रखते हुए आईपीएल के इस सीजन में हिस्सा ना लें.

कोरोना वायरस: वॉर्नर, स्मिथ और मैक्सवेल छोड़ सकते हैं अपना IPL 2020 कॉन्ट्रैक्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget