एक्सप्लोरर

'मुझे सुबह 7 बजे फ्लाइट पकड़नी थी, रात 11 बजे फोन आया कि तुम अब टीम में नहीं हो', CSK के तेज गेंदबाज ने बयां किया दर्द

चेन्नई सुपर किंग्स के इस तेज गेंदबाज ने एक वीडियो में उस वाक्ये को याद किया जब फ्लाइट रवाना होने से महज घंटे भर पहले उन्हें बताया कि वह टीम का हिस्सा नहीं है. जिसके बाद वह बेहद टूट गए.

Simarjeet Singh Journey: IPL 2022 सीजन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए अच्छा नहीं रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को प्लेऑफ की उम्मीदों को कायम रखने के लिए अपने बाकी बचे सभी मैच जीतने होंगे, साथ ही दूसरी टीमों के रिजल्ट पर भी निर्भर रहना होगा. दरअसल, यह सीजन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए मैदान के बाहर भी उथल-पुथल भरा रहा है. सीजन के शुरूआत में कप्तान बने रविन्द्र जडेजा ने 8 मैच बाद कप्तानी छोड़ दी, जिसके बाद पुराने कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को फिर से जिम्मेदारी संभालनी पड़ी. लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए मुकेश चौधरी और सिमरजीत सिंह जैसे युवा खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है.

'फ्लाइट रवाना होने से चंद घंटे पहले बताया गया कि मैं टीम का हिस्सा नहीं'

सिमरजीत सिंह घरेलू क्रिकेट दिल्ली के लिए खेलते हैं. साथ ही अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं. सिमरजीत ने चेन्नई के लिए एक वीडियो में उस वाक्ये को याद किया जब फ्लाइट रवाना होने से महज घंटे भर पहले उन्हें बताया कि वह टीम का हिस्सा नहीं है. उन्होंने बताया कि पहली बार मेरा चयन भारतीय टीम में हुआ था. मुझे अंडर-19 एशिया कप के लिए चुना गया था. जिस दिन फ्लाइट से रवाना होना था, उस दिन मुझे एक कॉल आया. मुझे कहा गया कि चूंकि आप पहले भी एशिया कर खेल चुके हैं, ऐसे में नियम के मुताबिक अब आप नहीं खेल सकते हैं. सिमरजीत ने आगे बताया कि सुबह 7 बजे मेरी फ्लाइट थी, लेकिन रात 11 बजे कॉल आया कि मैं अब टीम का हिस्सा नहीं हूं. जिसके बाद मेरा दिल टूट गया. लेकिन मेरे माता-पिता ने उस वक्त मेरी हौंसला अफजाई की.

'मुश्किल वक्त में माता-पिता ने दिया साथ'

सिमरजीत ने कहा कि उसके बाद मेरे माता-पिता ने कहा कि तुम आज जहां हो, गर्व होना चाहिए. जिसके बाद मेरा खोया आत्मविश्वास लौटा. साथ ही इसके बाद अगली सीरीज के लिए मेरा चयन हो गया. सिमरजीत ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया. इस मैच में उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट झटके. इससे पहले सिमरजीत को आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 20 लाख रूपए कीमत पर अपनी टीम के साथ जोड़ा. वहीं, इससे पिछले सीजन सिमरजीत रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस (MI) का हिस्सा थे.

ये भी पढ़ें-

IPL 2022: SRH के इस बैट्समैन के शॉट बॉलर्स पर पड़ेंगे भारी, वीडियो में देखें अटैकिंग बैटिंग स्टाइल

IPL 2022: 4 साल बाद होगा क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन, रणवीर सिंह समेत ये फिल्मी सितारें आएंगें नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget