एक्सप्लोरर

IPL 2025: धोनी की टीम से खेलेंगे ऋषभ पंत? CSK के बड़े अधिकारी के बयान से टीमों में मची खलबली

Rishabh Pant IPL 2025: CSK आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत को खरीदेगी या नहीं? इस पर टीम के सीईओ काशी विश्वनाथन का बयान सुनकर आप सन्न रह जाएंगे.

Rishabh Pant CSK Update: 31 अक्टूबर को आईपीएल की सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट सामने आई थी. उम्मीद अनुसार दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने ऋषभ पंत को रिलीज कर दिया था, जिससे IPL 2025 मेगा ऑक्शन का रोमांच बढ़ गया है. क्रिकेट जगत में ऐसी भी अफवाह है कि चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings), ऑक्शन में पंत को टारगेट कर सकती है. मगर CSK ने पहले ही पांच खिलाड़ियों को रिटेन करने में अपना पर्स आधे से अधिक खाली कर दिया है. अब सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने पंत के विषय पर बहुत बड़ा बयान दिया है.

अब एक पॉडकास्ट पर भारत के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायुडू से चर्चा करते हुए काशी विश्वनाथन ने बताया कि CSK इस कोशिश में है कि वो पुराने खिलाड़ियों को दोबारा खरीद ले. उन्होंने कहा, "रिटेंशन लिस्ट तैयार करने से पहले हमने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, एमएस धोनी और कोच स्टीफन फ्लेमिंग से बात की थी. हमारे इरादे स्पष्ट हैं कि जिन खिलाड़ियों ने पिछले सालों में टीम की वृद्धि में योगदान दिया है, वो ही CSK के लिए अधिक महत्व रखते हैं."

क्या ऋषभ पंत को टारगेट करेगी CSK?

काशी विश्वनाथन का कहना है कि वो ऑक्शन में बड़े भारतीय खिलाड़ियों को खरीदने का प्रयास करेंगे, लेकिन पर्स में कम पैसे बचे होने के कारण उन्हें निराशा हाथ लग सकती है. उन्होंने कहा, "हमारे लिए ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, शिवम दुबे और मथीशा पाथिराना को रिटेन करने का फैसला लेना आसान था. मगर हम जानते थे कि इन खिलाड़ियों को रिटेन करने गए तो हमारा पर्स काफी खाली हो जाएगा. हम जानते हैं कि ऑक्शन में जब अन्य बड़े भारतीय खिलाड़ियों को खरीदने की बारी आएगी तो हम ज्यादा ऊंची बोली नहीं लगा पाएंगे. हम कोशिश करेंगे, लेकिन मुझे नहीं लगता कि हम उन्हें खरीद पाएंगे."

CSK के पास कितना पैसा बचा है?

चेन्नई सुपर किंग्स ने ऋतुराज गायकवाड़ को 18 करोड़ रुपये, मथीशा पाथिराना को 13 करोड़, शिवम दुबे को 12 करोड़, रवींद्र जडेजा को 18 करोड़ और एमएस धोनी को अनकैप्ड प्लेयर होने के नाते 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है. इन 5 खिलाड़ियों पर CSK ने 65 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं. इसका मतलब अपना स्क्वाड तैयार करने के लिए सीएसके के पास 55 करोड़ रुपये कि राशि उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें:

BCCI: गौतम गंभीर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में होंगे तीखे सवालों के बौछार! सामने आई बड़ी जानकारी

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget