एक्सप्लोरर

अश्विन ने बयां किया अपना दर्द, बताया क्यों आईपीएल के दौरान उड़ गई थी रातों की नींद

जिस वक्त आर अश्विन दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल के 14वें सीजन का हिस्सा थे, तभी उनका पूरा परिवार कोरोना वायरस की चपेट में आ गया था. इसी वजह से अश्विन ने 14वें सीजन को बीच में ही छोड़ने का फैसला किया था.

IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन को कोरोना वायरस के चलते मई के पहले हफ्ते में स्थगित कर दिया गया था. लेकिन करीब 25 दिन तक चले इस टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों को बेहद मुश्किल वक्त का सामना करना पड़ा. दिल्ली कैपिटल्स के स्टार स्पिनर अश्विन ने बताया है कि आईपीएल के दौरान उनके परिवार में कोरोना के मामले सामने आने से उनकी रातों की नींद गायब हो गई थी. 

परिवार में कोरोना के मामले सामने आने के बाद अश्विन पांच मैचों के बाद आईपीएल से हट गए थे. अश्विन का पूरा परिवार कोरोना वायरस की चपेट में आ गया था. अश्विन ने कहा, "मेरे परिवार का करीब हर सदस्य कोरोना से संक्रमित हुआ. मेरे कुछ चचेरे भाई अस्पताल में भर्ती हुए."

अश्विन ने बताया है कि वह बिना सोए ही मैच खेल रहे थे. उन्होंने कहा, "मैं कम से कम आठ-नौ दिनों तक सो नहीं सका. नहीं सोने के कारण मैं काफी तनाव में आ गया था. मैं बिना सोए मैच खेलने उतरा था. इसके बाद मैंने आईपीएल से हटने का फैसला लेकर घर जाने का निर्णय लिया."

वापसी के बारे में विचार कर रहे थे अश्विन

इतना ही नहीं अश्विन को अपना भविष्य भी मुश्किल में पड़ता नज़र आ रहा था. अश्विन ने कहा, "जब मैं आईपीएल से हटा तो मैं सोच रहा था कि मैं इसके बाद क्रिकेट खेल पाऊंगा या नहीं."

अश्विन ने हालांकि हालात सुधरने पर आईपीएल में वापसी के बारे में विचार करना शुरू कर दिया था. अश्विन ने कहा, "मुझे लगा कि कुछ समय तक क्रिकेट नहीं खेला जाएगा. मेरे घर में जब लोग स्वस्थ होने शुरू हुए तो मैंने आईपीएल में वापसी के बारे में विचार किया था लेकिन तभी टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया."

बता दें कि आर अश्विन फिलहाल टीम इंडिया के साथ मुंबई में इंग्लैंड दौरे के लिए प्रैक्टिस कर रहे हैं. 2 जून को भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने के लिए इंग्लैंड रवाना होगी.

डेविड वार्नर की पत्नी कैंडीस ने बताया- भारत के हालात देखकर बच्चियों को लग रहा था डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BNP नेता मिर्जा फकरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फकरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BNP नेता मिर्जा फकरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फकरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget