एक्सप्लोरर

IPL 2020 Final: रिकी पोंटिंग ने मुंबई को दी चेतावनी, बोले- दिल्ली कैपिटल्स की टीम करेगी यह कमाल

IPL 2020 Final: दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने बताया है कि क्यों उनकी टीम मुंबई इंडियंस पर फाइनल मुकाबले में भारी पड़ेगी.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स पहली बार आईपीएल में फाइनल खेलने के लिए उतरेगी. दिल्ली की टक्कर चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के साथ है. लेकिन दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग ने मुंबई इंडियंस को चेतावनी दी है कि उनकी टीम का इस सीजन में बेस्ट परफॉर्मेंस आना अभी बाकी है.

दिल्ली की टीम को इस सीजन में मुंबई इंडियंस ने तीन बार हराया है. दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग मानते हैं कि तीन मुकाबले हार जाने के बावजूद कैपिटल्स में पहली बार खिताब अपने नाम कर सकती है.

पोंटिंग ने कहा, ''मुझे बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं. हमारी टीम बहुत अच्छी है. हमारी शुरुआत भी अच्छी रही है. सीजन के बीच में कुछ चीजें गड़बड़ हुई थीं, लेकिन पिछले तीन में से दो मैचों में हमने अच्छा खेल दिखाया है और मुझे उम्मीद है कि फाइनल में हम मुंबई को हरा पाएंगे.''

निराश हुए थे पोंटिंग

पोंटिंग मानते हैं दिल्ली की टीम के लिए 13वां सीजन अच्छा रहा है. पोटिंग ने कहा, ''पीछे देखते हैं तो यह हमारे लिए अच्छा सीजन रहा है. हम अब तक एक भी खिताब अपने नाम नहीं किया है. लेकिन अब हम यहां जीत के लिए आए हैं. हम फाइनल मैच में अपना बेस्ट जरूर देंगे.''

मिड सीजन में टीम का प्रदर्शन खराब होने की वजह से दिल्ली के कोच निराश हुए. उन्होंने कहा, ''सीजन के बीच में हमारी टीम लड़खड़ा गई, लेकिन फिर भी हम दूसरे स्थान पर रहने में कामयाब हुए. अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाने से निराशा होती है. लेकिन हमने अच्छी क्रिकेट खेली है और हमने शानदार वापसी की. आरसीबी और हैदराबाद के खिलाफ हमने दो बेहद ही जरूरी मैच में जीत दर्ज की.''

IPL 2020 Final: रोहित शर्मा का दावा, इस वजह से दिल्ली कैपिटल्स पर भारी पड़ेगी मुंबई इंडियंस

IPL 2020: दिल्ली पर भारी है मुंबई इंडियंस का पलड़ा, जानिए कैसे होगी दोनों टीमों की Playing XI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget