एक्सप्लोरर

IPL AUCTION: कीपर से पेसर और पेसर से मिस्ट्री स्पिनर बने वरुण चक्रवर्ती को पंजाब ने 8.4 करोड़ में खरीदा

IPL AUCTION 2019: 13 साल की उम्र में वरुण चक्रवर्ती ने एक विकेट कीपर बल्लेबाज़ के तौर पर क्रिकेट खेलना शुरू किया था.

IPL AUCTION 2019: आईपीएल नीलामी में इस बार जहां कई दिग्गजों को खरीदार नसीब नहीं हुए, वहीं तमिलनाडु के 27 साल के ऑलराउंडर वरुण चक्रवर्ती को जितनी बड़ी कीमत में किंग्स एलेवन पंजाब ने खरीदा है उसे जानकर हर कोई सकते में हैं. 20 लाख रुपए की बेस प्राइज़ पर नीलामी में शामिल हुए वरुण को 8.4 करोड़ रुपए में खरीदा गया. वरुण एक मिस्ट्री स्पिनर के तौर पर जाने जाते हैं. तमिलनाडु प्रीमियर लीग में उन्होंने अपने बेहतरीन खेल से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. अब उनके शानदार खेल का फल उन्हें आईपीएल में मिला है.

वरुण को ये मुकाम इतनी आसानी से नहीं मिला है. जीवन में कई उतार चढ़ाव के बाद वरुण इस मुकाम तक पहुंचे हैं. 13 साल की उम्र में उन्होंने एक विकेट कीपर बल्लेबाज़ के तौर पर क्रिकेट खेलना शुरू किया था. उस वक्त वो अपने स्कूल के लिए खेला करते थे, लेकिन कॉलेज जाने के बाद क्रिकेट से नाता टूट गया. उन्होंने चेन्नई के एसआरएम यूनिवर्सिटी से आर्किटेक्चर का कोर्स किया.

चोट ने बनाया स्पिनर ग्रेजुएशन के बाद दो सालों तक काम करने के बाद वरुण एक बार फिर क्रिकेट की ओर लौटे. लेकिन इस बार एक पेसर के तौर पर. उस दौरान उनके घुटने में चोट लग गई जिस वजह से वो स्पिन गेंदबाजी के लिए मजबूर हो गए. लेकिन उनके लिए ये बदलाव अच्छे रिजल्ट्स लेकर आया. क्लब क्रिकेट में उनकी स्पिन गेंदबाजी अपना कमाल दिखाने लगी थी.

केकेआर और सीएसके के लिए नेट्स में की गेंदबाज़ी अच्छी स्पिन गेंदबाज़ी का ही असर था कि वो कोलकाता नाईट राइडर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ियों को नेट्स में प्रैक्टिस कराने लगे. उन्होंने दोनों टीमों के बल्लेबाज़ों को अपनी स्पिन का कायल कर लिया था. इस दौरान वरुण ने कई दिग्गज बल्लेबाज़ों के सामने गेंदबाज़ी की, जिसका लाभ उन्हें तमिलनाडु प्रीमियर लीग में मिला. वरुण इस लीग में मदुरई पैंथर्स टीम का हिस्सा थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget