एक्सप्लोरर

IPL 2021: पैट कमिंस बोले- नीलामी में महंगा बिकने से खिलाड़ी पर होता ज्यादा दबाव

पैट कमिंस ने कहा, "मुझे लगता है कि नीलामी से अलग तरह का दबाव आता है. आप को ज्यादा पैसों में खरीदा गया है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि गेंद अचानक ज्यादा स्विंग करने लगेगी या विकेट अचानक से हरी हो जाएगी या बाउंड्री बड़ी हो जाएगी."

IPL 2021: ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नीलामी में महंगा बिकने से पड़ने वाले दबाव के बारे में बात की है. आईपीएल 2020 की नीलामी में 15.50 करोड़ रुपये में बिके पैट कमिंस ने कहा है कि नीलामी में महंगा बिकने से खिलाड़ी पर दबाव होता है.

नीलामी में महंगा बिकने से गेंद अचानक ज्यादा स्विंग नहीं होने लगती- कमिंस

आईपीएल 2021 के आगाज़ से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के इस तेज गेंदबाज ने कहा, "आप कहीं पर भी पेशेवर क्रिकेट खेलें, आप पर दबाव रहता है. अगर आप अच्छा प्रदर्शन करके मैदान पर उतरते हैं तो उसे फिर से दोहराने का दबाव होता है, और अगर आप खराब प्रदर्शन कर के आते हैं तो आप पर बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव होता है."

पैट कमिंस ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि नीलामी से अलग तरह का दबाव आता है, लेकिन हम इससे सामंजस्य बैठाने की कोशिश करते हैं. आप को ज्यादा पैसों में खरीदा गया है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि गेंद अचानक ज्यादा स्विंग करने लगेगी या विकेट अचानक से हरी हो जाएगी या बाउंड्री बड़ी हो जाएगी. मैं केवल इस बात पर ध्यान केंद्रित करता हूं कि मैं और बेहतर कैसे कर सकता हूं."

सबसे महंगे खिलाड़ी थे पैट कमिंस

गौरतलब है कि आईपीएल 2021 की नीलामी से पहले तक ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज़ पैट कमिंस आईपीएल की नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी थे. उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2020 की नीलामी में 15.50 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि, अब साउथ अफ्रीका के क्रिस मॉरिस आईपीएल की नीलामी में सबसे ज्यादा कीमत में बिकने वाले खिलाड़ी हैं. उन्हें इस साल की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा है.

यह भी पढ़ें- 

IND vs ENG: तीसरे टी20 से पहले भारत के लिए बुरी खबर, इस कारण टीम इंडिया पर लगा जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान; नई टीम का हुआ एलान
ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान; नई टीम का हुआ एलान
वनडे और टी20 में दुनिया का नंबर-1 बल्लेबाज भारतीय, देखें टेस्ट में बेस्ट कौन?
वनडे और टी20 में दुनिया का नंबर-1 बल्लेबाज भारतीय, देखें टेस्ट में बेस्ट कौन?
गुरु पूर्णिमा: तेंदुलकर ने कोच आचरेकर को किया याद, 'मुझ पर...'
गुरु पूर्णिमा: तेंदुलकर ने कोच आचरेकर को किया याद, 'मुझ पर...'
ICC कैसे तय करता है बल्लेबाजों की रैंकिंग? वैभव सूर्यवंशी ने मारी 230 स्थान की छलांग
ICC कैसे तय करता है बल्लेबाजों की रैंकिंग? वैभव सूर्यवंशी ने मारी 230 स्थान की छलांग

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget