एक्सप्लोरर

IPL 2020: केएल राहुल की ऑरेंज कैप खतरे में, इस बल्लेबाजी ने दी कड़ी चुनौती

IPL 2020: पर्पल कैप की रेस में भी तीन गेंदबाजों के बीच जबरदस्त टक्कर बनी हुई है. बुमराह फिलहाल सभी से आगे दिखाई दे रहे हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का विजेता तय होने में अब सिर्फ दो मैच बाकी हैं. कोरोना वायरस के कहर के बीच खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में जबरदस्त खेल देखने को मिला है. किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने अब तक ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा रखा है, लेकिन फाइनल मुकाबले के बाद हो सकता है यह कैप किसी और बल्लेबाज के सिर पर सज जाए.

13वें सीजन में केएल राहुल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 14 मैच में 55.83 के औसत के साथ 670 रन बनाए. केएल राहुल ने इस सीजन में एक शतक और पांच अर्धशतक जड़े. सीजन के शुरुआती मैचों के बाद से अब तक केएल राहुल ने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा रखा है.

लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने पिछले कुछ मैचों में शानदार परफॉर्मेंस से ऑरेंज कैप पर अपना दावा भी पेश किया है. डेविड वार्नर 15 मैचों में 42 के औसत से 546 रन बना चुके हैं. डेविड वार्नर का आईपीएल में एक मैच और खेलना तो तय है. अगर वार्नर की टीम क्वालिफायर टू में दिल्ली को हराकर फाइनल का टिकट हासिल कर लेती है तो वार्नर केएल राहुल के सिर से ऑरेंज कैप को छिन सकते हैं.

दिल्ली कैपिटल्स के स्टार ओपनर शिखर धवन भी ऑरेंज कैप की रेस में शामिल हैं. शिखर धवन 15 मैचों में 43.75 के औसत से 525 रन बना चुके हैं. शिखर धवन इस सीजन में दो शतक जड़ने वाले अकेले खिलाड़ी हैं.

बुमराह निकले सबसे आगे

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर से साबित किया है कि क्यों इस फॉर्मेट में उनका कोई सानी नहीं है. जसप्रीत बुमराह अब तक 14 मैचों में 27 विकेट हासिल कर चुके हैं और पर्पल कैप पर अपना कब्जा कर लिया है.

बुमराह को पर्पल कैप के मामले में चुनौती दिल्ली कैपिटल के रबाडा से मिल सकती है. रबाडा ने इस सीजन के शुरुआती मैचों में शानदार गेंदबाजी करते हुए 11 मैच में ही 24 विकेट हासिल कर लिए थे. लेकिन वह पिछले चार मैच में सिर्फ एक विकेट हासिल कर पाए हैं और 25 विकेट के साथ पर्पल कैप की रेस में दूसरे पायदान पर हैं. बोल्ट 22 विकेट के साथ पर्पल कैप की रेस में बने हुए हैं.

RCB की हार पर विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी, इस बात को ठहराया जिम्मेदार

IPL 2020: विराट कोहली की कप्तानी पर भड़के गौतम गंभीर, चौंकाने वाली मांग की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget