एक्सप्लोरर

IPL 2020: RCB के कोच साइमन कैटिच का दावा- टीम अभी जहां पर है, उससे संतुष्ट नहीं हैं खिलाड़ी

आईपीएल 2020 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर शानदार प्रदर्शन कर रही है. पिछले साल प्वाइं टेबल में आठवें नंबर पर रहने वाली आरसीबी इस सीज़न में अभी 10 प्वाइंट के साथ तीसरे नंबर पर है.

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीज़न में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है. पिछले सीज़न में प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे यानी आठवें नंबर पर रहने वाली आरसीबी इस सीज़न में अभी सात मैचों में से पांच मैच जीतकर तीसरे नंबर पर है. हालांकि, टीम के हेड कोच साइमन कैटिच का कहना है कि अभी टीम जहां पर है, उससे खिलाड़ी संतुष्ट नहीं हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट किए वीडियो में हेड कोच साइमन कैटिच ने कहा, "हर एक मैच बेहद महत्वपूर्ण है, हमेशा की तरह ये एक कड़ी प्रतियोगिता होने जा रही है. कोई भी किसी को भी किसी भी दिन हरा सकता है. जहां अभी हमारी टीम है, उससे खिलाड़ी संतुष्ट नहीं हैं. क्योंकि अभी हम कुछ नहीं जीत पाए हैं और ना ही हमने अभी क्वालीफाई किया है. यह आत्मविश्वास बनाए रखने का मामला है."

आरसीबी को आज शारजाह में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच खेलना है. इस सीज़न में इससे पहले पंजाब की टीम ने बैंगलोर को बुरी तरह हराया था. इस मुकाबले में पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने 132 रनों की नाबाद पारी भी खेली थी.

इस हार के बारे में बात करते हुए कैटिच ने कहा कि यह निराशाजनक परिणाम था, टूर्नामेंट के शुरुआत में चीजें दूसरे तरीके से जा सकती थी. हम मुंबई के खिलाफ अपने अगले मैच में भाग्यशाली थे. पंजाब के खिलाफ हार ने उन कमियों को उजागर किया, जिनमें हमें सुधार करने की आवश्यकता थी. लेकिन उस हार से कुछ अच्छी चीजें भी निकल कर आई.

इस बीच आरसीबी के निदेशक माइक हेसन ने कहा कि फिलहाल टीम का ध्यान किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में है और हम अभी ज्यादा आगे की सोचना नहीं चाहते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWG 2026: जिसके नाम का दुनिया उड़ाती थी मजाक, उसी झंडू ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
जिसके नाम का दुनिया उड़ाती थी मजाक, उसी झंडू ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
Watch: कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget