एक्सप्लोरर

IPL 2020: जीत के बावजूद विराट कोहली खुश नहीं, बताया किस वजह से बढ़ी हुई है परेशानी

IPL 2020: विराट कोहली पिछले दो मैचों में सिर्फ एक और तीन रन की पारियां खेल पाए हैं. टीम की परेशानी इस वजह से भी बढ़ी हुई है.

इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 13 के शुरुआती दौर में रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर की टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है. विराट कोहली की अगुवाई में टीम ने तीन में से दो मुकाबलों में जीत दर्ज की है. मुंबई इंडिया को सुपर ओवर में मात देने के बाद विराट कोहली ने कहा है कि टीम का आत्मविश्वास इस जीत से बढ़ेगा. हालांकि विराट कोहली ने टीम की फील्डिंग को लेकर चिंता जाहिर की है.

आरसीबी और मुंबई इंडियंस ने 20-20 ओवरों में 201 रन बनाए और मैच सुपर ओवर में गया. मुंबई ने सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी की और सात रन बनाए. बेंगलोर ने आठ रन बना कर मैच जीत लिया. कोहली ने कहा, "मेरे पास अभी शब्द नहीं हैं. यह काफी उतार-चढ़ाव भरा मैच था. मुझे लगता है कि वह शानदार खेले. हम जो चीज चाहते थे वो हमने लागू करने की कोशिश की. हमें कीरीब जीत मिली और मैदान पर छोटी-छोटी चीजें काफी मायने रखती हैं.. हम इस पर ध्यान देना चाहते हैं."

कोहली ने माना है कि टीम को फील्डिंग के क्षेत्र में काफी काम करने की जरूरत है. कप्तान ने कहा, "मैंने सोचा की दो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कौन हैं और इसलिए मैं और डिविलियर्स गए. यह मैदान पर आने और जिम्मेदारी लेने की बात है. हमें फील्डिंग पर काम करने की जरूरत है, अगर हम वो कैच पकड़ लेते तो यह इतना करीब नहीं होता."

विराट कोहली ने इस मैच से सबक लेने की बात भी की है. आरसीबी के स्टार खिलाड़ी ने कहा, ''जसप्रीत बुमराह के साथ मुकाबला अच्छा रहा. लोग इस तरह का मैच देखना पसंद करते हैं. लेकिन हमें इस तरह के मैचों से सबक लेकर भविष्य में मैचों का बेहतर अंत करना होगा.''

विराट कोहली का खुद का फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ. विराट कोहली ने तीन मैचों में सिर्फ 18 रन बनाए हैं. पिछले दो मैचों में विराट कोहली दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए हैं.

न्यूजीलैंड में नवंबर में होगी इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी, पूरा शेड्यूल जारी हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget