एक्सप्लोरर

IPL 2020: मुंबई के खिलाफ बड़े बदलाव कर सकती है राजस्थान रॉयल्स, कप्तान स्टीव स्मिथ ने दिए संकेत

आईपीएल 13 का 20वां मुकाबला कल यानी 06 अक्टूबर को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा.

RR vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीज़न के शुरुआती दो मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाली राजस्थान रॉयल्स को पिछले दो मैचों में लगातार हार झेलनी पड़ी है. इस सीज़न में अभी तक टीम ने चार मैच खेले हैं, जिसमें दो मैचों में उसे जीत और दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. अब कल यानी 06 अक्टूबर को राजस्थान मज़बूत मुंबई इंडियंस का सामना करेगी. इस मैच में राजस्थान की टीम में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा, "टूर्नामेंट में अच्छी शुरूआत के बाद पिछले दो मैच हमारी योजना के मुताबिक नहीं रहे. लेकिन मेरा मानना है कि टी20 क्रिकेट में ऐसा होता रहता है. उम्मीद है कि मैं कल रन बनाऊंगा. पिछले दोनों मैचों में मैं नाकाम रहा था, ऐसे में कल मैं रन बना सकता हूं."

स्मिथ ने आगे कहा कि हम देखेंगे कि कल के मैच के लिए टीम में क्या बदलाव किए जा सकते हैं और कौन से खिलाड़ी हमारी योजनाओं के मुताबिक होगें. हम मुंबई को कड़ी टक्कर देने की कोशिश करेंगे.

गौरतलब है कि इस सीज़न में अभी तक राजस्थान का मिडिल ऑर्डर काफी कमज़ोर दिख रहा है. रियान पराग और रॉबिन उथप्पा ने अभी तक उम्मीद के मुाबिक प्रदर्शन नहीं किया है. वहीं गेंदबाज़ी में भी जयदेव उनादकट चार मैचों में सिर्फ एक विकेट ले सके हैं. ऐसे में मुंबई के खिलाफ मैच में रियान पराग की जगह यशस्वी जयस्वाल की टीम में वापसी हो सकती है.

हालांकि, अगर जयस्वाल को अंतिम ग्यारह में जगह मिलती है तो स्मिथ मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाज़ी करेंगे. इससे टीम का मिडिल ऑर्डर भी मज़बूत हो जाएगा. वहीं गेंदबाजी में जयदेव उनादकट की जगह वरुण अरोन या कार्तिक त्यागी को मौका मिल सकता है.

मुंबई के खिलाफ राजस्थान की संभावित प्लेइंग इलेवन- जोस बटलर (विकेटकीपर), यशस्वी जयस्वाल, स्टीव स्मिथ, संजू सैमसन, रॉबिन उथप्पा, महिपाल लोमरोर, राहुल तेवतिया, टॉम कर्रन, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल और कार्तिक त्यागी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
जोश इंग्लिस ने रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज
जोश इंग्लिस ने रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज
टेस्ट में अभी बहुत कुछ साबित करना बाकी', जसप्रीत बुमराह को लेकर वकार यूनुस का बड़ा बयान
टेस्ट में अभी बहुत कुछ साबित करना बाकी', जसप्रीत बुमराह को लेकर वकार यूनुस का बड़ा बयान
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget