एक्सप्लोरर

IPL 2020: कगीसो रबाडा बोले- पंजाब से मिली हार टीम के लिए चिंता की बात नहीं

कोलकाता के खिलाफ मैच से पहले रबाडा ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि पंजाब के खिलाफ मिली हार टीम के लिए आंखें खोलने वाली बात है. यह केवल एक हार है, इसलिए इसमें कोई परेशानी वाली बात नहीं है.

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीज़न में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों की लिस्ट में पहले नंबर पर चल रहे दिल्ली कैपिटल्स के तेज़ गेंदबाज़ कगीसो रबाडा ने कहा कि किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मिली पांच विकेट की हार उनकी टीम के लिए चिंता वाली बात नहीं है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2020 में अब तक 10 मैचों में सात जीत के साथ 14 अंक लेकर प्वाइंट टेबल में पहले नंबर पर है. वहीं दिल्ली को अपना अगला मुकाबला कल कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलना है.

कोलकाता के खिलाफ मैच से पहले रबाडा ने कहा, "मुझे नहीं लगता है कि पंजाब के खिलाफ मिली हार टीम के लिए आंखें खोलने वाली बात है. यह केवल एक हार है, इसलिए इसमें कोई परेशानी वाली बात नहीं है और हम वापसी करने की कोशिश कर रहे हैं. हमें यह देखना होगा कि हमसे कहां गलती हुई थी, जिसे हमें सही करना होगा. हमने खेल और उस क्षेत्र के बारे में भी बात की है, जहां हम सुधार कर सकते हैं."

रबाडा ने आगे कहा कि हार मिली सकती है और इसलिए यह केवल वापसी करने और अगले मैच के लिए तैयार होने के बारे में है. हमने जो गलत किया है और सही किया है, उसकी पहचान करने के लिए, हमें बस कुछ मामूली समायोजन करने की आवश्यकता है.

तेज़ गेंदबाज़ रबाडा इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में पहले स्थान पर हैं. उन्होंने टूर्नामेंट में एब तक 10 मैचों में 21 विकेट लिए हैं. यह पूछे जाने पर कि उनकी शानदार गेंदबाजी के कारण इस बार टीम खिताब जीत सकती है, इसके जवाब में उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह पूरी टीम का सामूहिक प्रदर्शन है. देखिए, हमने अब तक जितने भी मैच खेले हैं, उनमें सात अलग-अलग मैन ऑफ द मैच अवार्ड हैं. हमारी टीम में बहुत सारे मैच विजेता हैं, इसलिए यह दशार्ता है कि हम सभी जीतने के लिए भूखे हैं."

इस तेज़ गेंदबाज़ ने आगे कहा, "मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे विकेट मिल रही है. लेकिन हर कोई टीम में योगदान दे रहा है. सभी गेंदबाजों, बल्लेबाजों और यहां तक कि फील्डरों ने भी हमारे अच्छे प्रदर्शन में योगदान दिया है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर! श्रीलंका सीरीज के बाद इस टूर्नामेंट में भिड़ेंगे दोनों; जानें तारीख और वेन्यू
सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर! श्रीलंका सीरीज के बाद इस टूर्नामेंट में भिड़ेंगे दोनों
हार्दिक पांड्या की वापसी पर बड़ी खबर, कर रहे जीतोड़ मेहनत; जानें कब लौटेंगे मैदान पर
हार्दिक पांड्या की वापसी पर बड़ी खबर, कर रहे जीतोड़ मेहनत; जानें कब लौटेंगे मैदान पर

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget