एक्सप्लोरर

IPL 2020: दिग्गज क्रिकेटर का दावा, यूएई में इसलिए होगी भारतीय क्रिकेटर्स को परेशानी

IPL 2020: कोरोना वायरस के चलते इंडिया में आईपीएल का आयोजन मुमकिन नहीं था. हालांकि पहले भी आईपीएल के दो सीजन विदेश में खेले जा चुके हैं.

आईपीएल का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच हो रहा है. कोविड-19 के कारण ही इस लीग को भारत के बजाए यूएई में कराने का फैसला लिया गया है. इसी कारण ही लीग बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में खेली जाएगी. न्यूजीलैंड के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी स्कॉट स्टाइरिस को लगता है कि भारतीय खिलाड़ियों को खाली स्टेडियमों में खेलने को लेकर सामंजस्य बैठाने में समय लगेगा.

भारतीय क्रिकेटर्स की तुलना में विदेशी खिलाड़ियों को कम दर्शकों के आगे खेलने की आदत रही है. स्टाइरिस ने कहा, "मुझे लगता है कि विदेशी खिलाड़ियों को तालमेल बिठाने में समय नहीं लगेगा. कई विदेशी खिलाड़ी कम दर्शकों के सामने खेले हुए हैं, यहां तक की बिना दर्शकों के वो भी लगातार."

उन्होंने कहा, "लेकिन आप सही हैं, भारतीय खिलाड़ी, मैं याद नहीं कर पा रहा हूं कि वो लोग कब खाली स्टेडियमों में खेले हों. वो लोग परेशान नहीं होंगे लेकिन वो थोड़ा हैरान जरूर होंगे कि वे कहां आ गए हैं और दूसरे तरीके से ऊर्जा ढूंढ़ने के बारे में सोचेंगे."

वहीं भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत आगरकर को लगता है कि भारतीय खिलाड़ी आईपीएल में खेलने को लेकर काफी भाग्यशाली रहेंगे क्योंकि कोविड-19 के कारण लंबा गैप हो गया है. उन्होंने कहा, "शुरुआती कुछ मैचों में थोड़ा अजीब लगेगा, लेकिन अंत में आप भाग्यशाली होंगे कि यह टूर्नामेंट हो रहा है और आपको कुछ क्रिकेट खेलने को मिल रही है."

हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब आईपीएल का आयोजन इंडिया से बाहर हो रहा है. आईपीएल 2009 में दक्षिण अफ्रीका और 2014 में यूएई में आयोजित किया जा चुका है. लेकिन उस वक्त मैदान पर दर्शकों के आने की मनाही नहीं थी.

UAE की गर्मी बनेगी तेज गेंदबाजों के लिए मुसीबत, शमी ने बताया बचने का तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget