एक्सप्लोरर

एक जीत के बाद वापस शुरू हुआ विराट का बुरा दौर, आठ मैचों में सातवीं बार मिली हार, मुंबई ने दी मात

मुंबई इंडियंस ने सोमवार को आखिरी के ओवरों में खेली गई हार्दिक पांड्या की 16 गेंदों पर नाबाद 37 रनों की पारी के सहारे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को पांच विकेट से हरा दिया. जब दोनों पांड्या भाई क्रीज पर थे तो ऐसा लग रहा था मानों यही दोनों मुंबई को जीत दिला देंगे लेकिन तभी क्रुणाल पांड्या (11) भी 18वें ओवर में पवेलियन लौट लिए.

नई दिल्ली: विराट कोहली और उनकी टीम के लिए आईपीएल का मौजूदा सीजन एक ऐसे डरावने सपने की तरह है जिसे टीम और कप्तान जल्द से जल्द भुलाना चाहेंगे. 6 मैचों में लगातार हार के बाद आखिरकार टीम ने अपना सातवां मैच जीता लेकिन जैसे ही टीम ट्रैक पर वापस आने की सोच रही थी तभी मुंबई ने बड़ा झटका देते हुए टीम को आठवें मैंच में मात दे दी. जहां अब विराट कोहली की कप्तानी में ये टीम 8 मैचों में 7 मैच हारकर प्वाइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर है. विराट कोहली और उनकी टीम के इस प्रदर्शन के बाद फैंस भी चाहेंगे कि आईपीएल के अंत के मैच जीत कर विराट वर्ल्ड कप में अच्छे मनोबल के साथ जाए.

मुंबई इंडियंस ने सोमवार को आखिरी के ओवरों में खेली गई हार्दिक पांड्या की 16 गेंदों पर नाबाद 37 रनों की पारी के सहारे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को पांच विकेट से हरा दिया.

बैंगलोर ने वानखेड़े स्टेडियम में खेल गए इस मैच में अब्राहम डिविलियर्स (75) और मोइन अली (50) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 171 रन बनाए थे. इस लक्ष्य को मुंबई ने 19 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. हार्दिक ने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के मारे. इस हार ने बेंगलोर की प्लेऑफ की उम्मीदों को भी गहरे संकट में डाल दिया है. आठ मैचों में उसकी यह सातवीं हार है.

पांड्या भाईयो ने कुछ हद तक मैच संभाला

जब दोनों पांड्या भाई क्रीज पर थे तो ऐसा लग रहा था मानों यही दोनों मुंबई को जीत दिला देंगे लेकिन तभी क्रुणाल पांड्या (11) भी 18वें ओवर में पवेलियन लौट लिए. दूसरे छोर पर हालांकि उनके भाई हार्दिक पांड्या खड़े थे. दो ओवरों में मुंबई को 22 रनों की दरकार थी. कोहली ने 19वां ओवर बाएं हाथ के स्पिनर पवन नेगी को दिया और पांड्या ने इसी ओवर में दो छक्के और दो चौकों की मदद से जरूरी रन बना एक ओवर पहले ही मुंबई को जीत दिला दी.

हार्दिक भले ही इस सीजन में गेंदबाजी में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं लेकिन उनका बल्ला खूब बोला है. अब तक खेले गए सात मुकाबलों में उनके नाम पर महज 149 रन हैं लेकिन इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 183 का है. वो इस सीजन में 11 छक्के लगा चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी आज फिर उतरेंगे मैदान पर? जानिए कितने बजे शुरू होगा भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20
Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी आज फिर उतरेंगे मैदान पर? जानिए कितने बजे शुरू होगा भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20
IND-W Vs ENG-W Test Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम टेस्ट मैच में इंग्लैंड पर भारी, यकीन नहीं तो रिकॉर्ड देख लें
भारतीय महिला क्रिकेट टीम टेस्ट मैच में इंग्लैंड पर भारी, यकीन नहीं तो रिकॉर्ड देख लें
Neymar Retirement News: इंटरनेशनल संन्यास के बाद क्या नेमार का क्लब करियर भी अब खतरे में, जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट
इंटरनेशनल संन्यास के बाद क्या नेमार का क्लब करियर भी अब खतरे में, जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट
Mexico Football Team New Coach: मेक्सिको फुटबॉल टीम को मिला न्यू हेड कोच, जानिए किसके हाथों में टीम की कमान?
मेक्सिको फुटबॉल टीम को मिला न्यू हेड कोच, जानिए किसके हाथों में टीम की कमान?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget