एक्सप्लोरर

मुंबई की जीत पर खेल जगत ने दी रोहित शर्मा को बधाई, कहा- नेतृत्व क्षमता ने दिलाई चौथी ट्रॉफी

मैच का परिणाम अंतिम गेंद पर निकला जिसमें चेन्नई को दो रन की दरकार थी लेकिन मलिंगा ने यार्कर पर शार्दुल ठाकुर को एलबीडबल्यू आउट आउट कर दिया.

नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस ने चौथी बार आईपीएल का खिताब जीता है. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की टीम पूरे सीजन में शानदार खेल का प्रदर्शन किया. मुंबई की जीत के बाद ट्विटर पर खेल जगत के दिग्गज ट्वीट कर उसे बधाई दे रहे हैं और सभी रोहित शर्मा की सराहना कर रहे हैं.

क्रिकेट एक्सपर्ट हर्षा भोगले ने मुंबई की खिताबी जीत पर लिखा, '' आईपीएल और मुंबई इंडियंस की कप्तानी से रोहित शर्मा में एक व्यक्ति के रूप में बड़ा अंतर आया है और उनके नेतृत्व क्षमता ने चार ट्राफियां दिलाई है.''

इंग्लैंड क्रिकेट के सबसे सफल पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने लिखा, '' IPL कभी भी ड्रामा देने में नाकाम नहीं रहा ... आखिरी कुछ ओवरों में सब कुछ था, ड्रॉप कैच, बेहतरीन स्ट्रोक प्ले, रन आउट और शानदार गेंदबाजी.''

दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी जेपी ड्यूमिनी ने भी मुंबई को बधाई दी.

वहीं बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन समेत खई अन्य हस्तियों ने भी मुंबई को जीत पर बधाई दी.

मुंबई ने जीता फाइनल मैच

जसप्रीत बुमराह और राहुल चाहर की कसी हुई गेंदबाजी के बाद लेसिथ मलिंगा के आखिरी ओवर के कमाल से मुंबई इंडियन्स ने उतार चढ़ाव से भरे रोमांचक फाइनल में रविवार को यहां चेन्नई सुपरकिंग्स को एक रन से हराकर चौथी बार आईपीएल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. चेन्नई के सामने 150 रन का लक्ष्य था लेकिन उसकी टीम शेन वाटसन के 59 गेंदों पर 80 रन के बावजूद सात विकेट पर 148 रन ही बना पाया. चेन्नई को आखिरी ओवर में नौ रन चाहिए थे लेकिन इसमें उसने वाटसन का विकेट गंवाया. मैच का परिणाम अंतिम गेंद पर निकला जिसमें चेन्नई को दो रन की दरकार थी लेकिन मलिंगा ने यार्कर पर शार्दुल ठाकुर को एलबीडबल्यू आउट आउट कर दिया.

यह भी पढ़ें

IPL फाइनल: आखिरी ओवर का रोमांच, जहां जोशीले क्रिकेट प्रेमियों के बीच मलिंगा ने बाज़ी पलट दी

MI vs CSK: मुंबई बनी IPL-12 की चैम्पियन, फाइनल में चेन्नई को 1 रन से हराया, चौथी बार जीता खिताब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: पांच मिनट के भीतर 2 मेडल, मनीष और अशोक ने जीता सिल्वर
LIVE: पांच मिनट के भीतर 2 मेडल, मनीष और अशोक ने जीता सिल्वर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
एशियन पैरा गेम्स 2026: शीतल देवी ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 19 की उम्र में रचा इतिहास
शीतल देवी ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, सिर्फ 19 की उम्र में रचा इतिहास
चिन्मय सुतार बहुत पीछे, इस बल्लेबाज ने 501 रन ठोक बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
चिन्मय सुतार बहुत पीछे, इस बल्लेबाज ने 501 रन ठोक बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget