एक्सप्लोरर

RCBvDD: एबी डीविलियर्स के तूफान में उड़ी दिल्ली को 6 विकेट से मिली हार

एबी डिविलियर्स की तूफानी 90 रनों की पारी से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 6 विकेट से हरा दिया.

नई दिल्ली/बेंगलुरू: एबी डिविलियर्स की तूफानी 90 रनों की पारी से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 6 विकेट से हरा दिया. डिविलियर्स ने अपनी पारी में 39 गेंदों का सामना करते हुए 5 छक्के और 10 चौके लगाए. दिल्ली से मिले 175 रनों के लक्ष्य को आरसीबी की टीम ने दो ओवर बाकी रहते ही हासिल कर लिया. आईपीएल सीजन-11 में दिल्ली डेयडेविल्स की यह चौथी हार है जबकि आरसीबी को अबतक दो जीत मिली गई हैं और वो एक बार फिर से प्लेऑफ की रेस में लौट आई है. लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत कुछ खास नहीं और ओपनर बल्लेबाज मनन वोहरा सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद क्विंटन डिकॉक 18 रन बनाकर रनआउट हो कर चलते बने. लेकिन शुरूआती झटकों के बाद क्रीज़ पर आरसीबी के दो सबसे बड़े बल्लेबाज़ों ने मोर्चा संभाला. जी हां, हम बात कर रहे हैं आरसीबी के कप्तान विराट कोहली और एबी डीविलियर्स की. इन दोनों पहले पारी को संवारने का काम किया और रनरेट को नीचे नहीं गिरने दिया. दोनों ने 10 ओवरों में टीम के स्कोर को 82 रनों तक पहुंचा दिया. इसके बाद कप्तान कोहली पटेल की गेंद पर अपना कैच उठा बैठे और 30 रन बनाकर चलते बने. अब तक आरसीबी की जीत का काम पूरा नहीं हुआ था और एबी डीविलियर्स एक छोर संभालकर खड़े थे. उन्होंने इसके बाद कोरी एंडरसन के साथ स्कोर को आगे बड़ाया और रफ्तार पकड़ ली. इस दौरान एबी ने तूफानी रफ्तार में अपना अर्धशतक भी पूरा किया. इसके बाद कोरी एंडरसन 13 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन अंत में एबी के तूफान के आगे दिल्ली के गेंदबाज़ों की एक नहीं चली और उन्होंने टीम को दो ओवर पहले ही जीत दिलाकर दम लिया. अंत में मनन वोहरा ने भी 17 रनों का योगदान दिया. इससे पहले आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था.
RCBvDD: एबी डीविलियर्स के तूफान में उड़ी दिल्ली को 6 विकेट से मिली हार
दिल्ली की ओर से ऋषभ पंत ने सबसे अधिक 48 गेंदों में 85 रनों की पारी खेली जबकि अय्यर ने 52 रन बनाए. ऋषभ ने अपनी पारी में 7 छक्के और 6 चौके लगाए. पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम शुरुआत बेहद खराब रही. कप्तान गौतम गंभीर सिर्फ तीन रन बनाकर आउट हो गए. वहीं जेसन रॉय भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और युजवेंद्र चहल की गेंद पर 5 रन बनाकर बोल्ड हो गए. आखिर में राहुल तेवतिया ने ऋषभ पंत का साथ देते हुए 20 गेंदों में 50 रन की साझेदारी की. तेवतिया ने नाबाद 13 रन बनाए जिसमें तीन चौके शामिल है. बैंगलोर की ओर से सबसे सफल गेंदबाज युजवेंद्र चहल रहे. चहल ने तीन ओवर में 22 रन खर्च कर दो विकेट अपने नाम किया. वहीं उमेष यादव, वाशिंगटन सुंदर को एक-एक विकेट मिला. वहीं दिल्ली की ओर से हर्षल पटेल सबसे मंहगे गेंदबाज साबित हुए. हर्षल ने तीन ओवर में 33 रन लुटा दिए जबकि उन्हें एक सफलता मिली. इसके अलावा ट्रेंट बोल्ट और ग्लेन मैक्सवेल ने एक-एक विकेट लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Asian Para Games 2026 Day 1 Live Updates: गोल्ड मेडल पोजीशन पर निषाद कुमार, भारत ने अभी तक जीते 3 मेडल
LIVE: गोल्ड मेडल पोजीशन पर निषाद कुमार, भारत ने अभी तक जीते 3 मेडल
कोलकाता भगदड़ पर छलका सौरव गांगुली का दर्द, पूर्व क्रिकेटर हुए भावुक
कोलकाता भगदड़ पर छलका सौरव गांगुली का दर्द, पूर्व क्रिकेटर हुए भावुक
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget