एक्सप्लोरर

IPL 2018: 'सबसे मंहगे भारतीय' उनादकट तोड़ पाएंगे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड!

सीजन के शुरू होने से पहले ही एक रिकॉर्ड भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने रचा. ऑक्शन के दौरान उन्हें 11.50 करोड़ की रिकॉर्ड बोली पर राजस्थान रॉयल्स ने अपने साथ जोड़ा.

आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड - इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन की शुरुआत सात अप्रैल से होने जा रही है. एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर रिकॉर्ड का रोमांच देखने को मिलेगा. पुराने रिकॉर्ड टूटेंगे और नए रिकॉर्ड बनेंगे. सीजन के शुरू होने से पहले ही एक रिकॉर्ड भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने रचा. ऑक्शन के दौरान उन्हें 11.50 करोड़ की रिकॉर्ड बोली पर राजस्थान रॉयल्स ने अपने साथ जोड़ा. उनादकट इस वक्त भारत के सबसे बेहतरीन टी20 गेंदबाजों में से एक हैं और ऑक्शन के दौरान उनके लिए चेन्नई सुपर किंग्स,किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स ने बोलियां लगाई थी. 1.5 करोड़ के बेस प्राइस वाले उनादकट भारत के सबसे मंहगे तेज गेंदबाज के रूप में सामने आए. मंहगी बोली के बाद अब फ्रेंचाइजी की उम्मीद उनादकट से मैच जिताऊ गेंदबाजी की होगी. एक ऐसी गेंदबाजी स्पेल की जो इतिहास रच जाए. एक ऐसा इतिहास जो रॉयल्स के ही गेंदबाज ने आज से 10 साल पहले आईपीएल में बनाया था. पहले सीजन कि विजेता टीम राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज पाकिस्तान के सोहेल तनवीर ने 4 मई 2008 को ऐसी तूफानी गेंदबाजी की थी कि आज तक कोई इसे तोड़ नहीं पाया. सवाई मानसिंह स्टेडियम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बाएं हाथ के इस पाकिस्तानी गेंदबाज ने 4 ओवर के अपने स्पेल में 14 रन देकर छह बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था. पहले आईपीएल में बना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का ये रिकॉर्ड 10 सीजन में नहीं टूट पाया. 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट के लेग स्पिनर एडम ज़ांपा 6 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने लेकिन इसके लिए उन्होंने 19 रन खर्चे थे. भारत का कोई भी गेंदबाज आईपीएल में छह विकेट हासिल नहीं कर पाया है. अनिल कुंबले ने 2009 में 5 रन देकर 5 विकेट लिए थे जो भारतीय गेंदबाजों का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी स्पेल है. ऐसे में अब देखना होगा कि क्या आईपीएल के नए सीजन में रिकॉर्ड बोली में बिकने वाले जयदेव उनादकट अपनी टीम के लिए एक बार फिर से रिकॉर्ड गेंदबाजी कर पाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
IND vs NZ 1st T20I Highlights: भारत ने रचा इतिहास, 226 का पीछा करते हुए दर्ज की जीत; नमन धीर ने लगाया विजयी 'सिक्स'
Highlights: भारत ने रचा इतिहास, 226 का पीछा करते हुए दर्ज की जीत; नमन धीर ने लगाया विजयी 'सिक्स'
अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया छक्कों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया छक्कों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़; नमन धीर ने पलटी बाजी
क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़; नमन धीर ने पलटी बाजी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget