एक्सप्लोरर

चोट की वजह से टीम से बाहर हुए रिद्धीमन साहा, दिनेश कार्तिक की 8 साल बाद वापसी

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज़ में 1-0 से पिछड़ रही भारतीय टीम को तीसरे और अंतिम टेस्ट से पहले एक बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज़ रिद्धीमन साहा अंतिम टेस्ट मुकाबले से हेमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से बाहर हो गए हैं.

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज़ में 1-0 से पिछड़ रही भारतीय टीम को तीसरे और अंतिम टेस्ट से पहले एक बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज़ रिद्धीमन साहा अंतिम टेस्ट मुकाबले से हेमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से बाहर हो गए हैं. उनके स्थान पर विकेटकीपर बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक को टीम के साथ जोड़ा गया है. रिद्धीमन साहा को 11 जनवरी को प्रेक्टिस सेशन के दौरान ये इंजरी हुई थी. जिसके बाद उन्हें दूसरे टेस्ट के प्लेइंग इलेवन से भी बाहर रखा गया था. लेकिन अब उन्हें पूरी सीरीज़ से बाहर कर दिया गया है. दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी सीरीज़ के अंतिम मुकाबले 24 जनवरी से जोहानिसबर्ग में खेला जाना है. बीसीसीआई के कार्यवाहर सचिन अमिताभ चौधरी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया, 'अखिल भारतीय सीनियर सलेक्शन कमेटी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतिम टेस्ट के लिए रिद्धीमन साहा के रिपलेस्टमेंट के तौर पर दिनेश कार्तिक का चयन किया है. जो कि अंतिम टेस्ट से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे.' 32 वर्षीय दिनेश कार्तिक ने भारत के लिए 23 टेस्ट मुकाबले खेले हैं. हालांकि वो साल 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ खेले टेस्ट में टीम का हिस्सा थे. बतौर टेस्ट विकेटकीपर उन्होंने 51 कैच और 5 स्टंप भी चटकाए हैं. मौजूदा दूसरे टेस्ट मुकाबले में साहा के स्थान पर पार्थिव पटेल को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है. रिद्धीमन साहा ने पहले टेस्ट मुकाबले में विकेटों के पीछे बेहतरीन प्रदर्शन किया था. उन्होंने 10 कैच लपककर भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक टेस्ट में सर्वश्रेष्ट कैच पकड़ने का रिकॉर्ड भी बनाया था. साल 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू करने के बाद से अब तक रिद्धीमन साहा ने भारत के लिए कुल 32 टेस्ट मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने 75 कैच और 10 स्टंप लिए हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर! श्रीलंका सीरीज के बाद इस टूर्नामेंट में भिड़ेंगे दोनों; जानें तारीख और वेन्यू
सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर! श्रीलंका सीरीज के बाद इस टूर्नामेंट में भिड़ेंगे दोनों
हार्दिक पांड्या की वापसी पर बड़ी खबर, कर रहे जीतोड़ मेहनत; जानें कब लौटेंगे मैदान पर
हार्दिक पांड्या की वापसी पर बड़ी खबर, कर रहे जीतोड़ मेहनत; जानें कब लौटेंगे मैदान पर

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget