एक्सप्लोरर

INDvsWI खराब शॉट सलेक्शन रहे हार की वजह: विराट कोहली

INDvsWI खराब शॉट सलेक्शन रहे हार की वजह: विराट कोहली
नार्थ साउंड (एंटिगा): भारत और विंडीज के बीच खेली जा रही पांच वनडे मैचों की सीरीज का चौथा मैच वेस्टइंडीज़ ने अपने नाम कर लिया है. इस मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को 11 रनों से हराकर सीरीज में वापसी कर ली है. फिलहाल भारत सीरीज में 2-1 से आगे है. सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए चौथे वनडे मैच में रविवार को विंडीज के 190 रनों के आसान लक्ष्य के सामने भारतीय टीम 49.4 ओवरों में महज़ 178 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई.  भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन अजिंक्य रहाणे और एमएस धोनी ने बनाए. दोनों ही बल्लेबाजों ने अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन दोनों ने बेहद धीमी बल्लेबाजी की और 49वें ओवर में धोनी के विकेट के बाद टीम इंडिया की तमाम उम्मीदें धवस्त हो गई. मैच के बाद कोहली के बोल: भारतीय टीम की दौरे पर पहली हार के बाद कप्तान विराट कोहली ने कहा, 'हमने अच्छी गेंदबाजी की थी और वेस्टइंडीज को 189 रन पर रोकने में कामयाब रहे. लेकिन बल्लेबाज़ी के वक्त हमारे शॉट्स का सेलेक्शन सही नहीं रहा. हमने महत्वपूर्ण स्थिति में कई अहम विकेट गंवाए. आपको गेम के दौरान लय बनाए रखनी होती है लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके. इसका पूरा श्रेय इंडीज के गेंदबाजों को जाता है. इसके बाद कप्तान कोहली ने कहा, 'मेज़बान टीम ने बहुत कसी हुई गेंदबाजी करके भारतीय बल्लेबाजों को गलतियां करने के लिए मजबूर कर दिया.' वहीं कोहली ने कहा, 'पिच को लेकर कुछ भी बहाना नहीं बनाया जा सकता है. इंडीज खेल के हर क्षेत्र में कमाल की रही. हम बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके. गेम में ऐसा होता रहता है. हमारे लिए यह बीती बात है और हम अगले मैच पर नए सिरे से वापसी करेंगे.' जेसन ने गेंदबाज़ों को दिया जीत का श्रेय: वहीं कल के मैच के हीरो रहे विंडीज़ कप्तान जेसन होल्डर ने मैच के बाद कहा, 'मैं अपने साथियों के प्रदर्शन से बहुत खुश हूं. हमने बहुत बड़ा प्रयास किया. इसका पूरा श्रेय गेंदबाजों को जाता है. मैंने सोचा था कि फील्डिंग से हमें मदद मिलेगी. हमें पता था कि हम भारत को हरा सकते हैं बस कुछ खास करने की जरूरत थी. पूरे सीरीज के दौरान हम नई बॉल से विकेट लेने बारे में बात करते रहे. भारत का शीर्ष क्रम बहुत मजबूत है. जीत तो इसलिए संभव हुई कि क्योंकि हमने शीर्ष क्रम को धराशायी किया.' गेंदबाज़ों की तारीफ करने के साथ ही उन्होंने अपनी बल्लेबाज़ी पर चिंता ज़ाहिर की, जेसन ने कहा कि 'इस मैदान पर 250 या उससे अधिक का स्कोर बनाया जा सकता था.  हालांकि बैटिंग अभी भी हमारे लिए चिंता का सबब है. हम इस ग्राउंड पर 250 के ऊपर का स्कोर खड़ा करना चाहते थे. लेकिन ऐसा नहीं हो सका.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, अर्शदीप सिंह टॉप पर; देखें लिस्ट
सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, अर्शदीप सिंह टॉप पर
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget