एक्सप्लोरर

INDvsENG: लॉर्ड्स में इन पांच वजहों से 'नतमस्तक' हो गए भारतीय शेर

नई दिल्ली: लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट में मेज़बान टीम ने भारत को पारी और 159 रनों की करारी शिकस्त दी है. इस मुकाबले में टीम इंडिया अपनी हार को आखिरी दिन तक भी नहीं टाल सकी और पूरी टीम बेहद निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए सीरीज़ में 2-0 से पिछड़ गई.

लेकिन आखिर इस मैच में ऐसा क्या हुआ कि टीम इंडिया को इतनी बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा. आइये एक नज़र में जानें किन पांच वजहों से हार गई टीम इंडिया

1. बल्लेबाज़ों का फ्लॉप शो: विदेशी सरज़मीं पर बल्लेबाज़ों का फ्लॉप शो टीम इंडिया का सबसे बड़ा सिरदर्द बना हुआ है. जहां घरेलू मैदान पर टीम इंडिया के यही बल्लेबाज़ बड़े से बड़े स्कोर करते हैं वहीं विदेश में एक-एक रन को तरसने लगते हैं. मुरली विजय और केएल राहुल इस मैच में एक बार भी टीम को मजबूत शुरूआत देने में नाकाम रहे. वहीं मिडिल ऑर्डर में कप्तान को छोड़ पुजारा, रहाणे और कार्तिक जूझते दिखे.

बल्लेबाज़ों के फ्लॉप शो की वजह से टीम इंडिया मैच में कभी भी नज़र नहीं आई.

2. दो स्पिनर खिलाना बड़ी गलती: लॉर्ड्स के मौसम के मिजाज़ को भापने में कप्तान कोहली से भी बड़ी चूक हुई. उन्होंने मैच के दूसरे दिन टॉस हारने के बावजूद दो स्पिनर को खिलाया. ये पासा उस वक्त बुरी तरह से उलटा पड़ गया जब इंग्लिश तेज़ गेंदबाज़ों ने टीम इंडिया को 107 रनों पर समेट दिया. इतना ही नहीं इंग्लिश टीम ने भारत के 20 विकेट चटकाने के लिए अपने प्रमुख स्पिनर आदिल रशीद को खिलाने के बाद उसका इस्तेमाल भी नहीं किया.

इस मैच में कुलदीप 9 ओवर जबकि अश्विन ने 17 ओवर गेंदबाज़ी की.

3. गेंदबाज़ों का ढीला प्रदर्शन: पहले दिन इंग्लिश टीम के गेंदबाज़ों का हाहाकार देखने के बाद ऐसी उम्मीद थी कि भारतीय बॉलिंट अटैक भी अंग्रेज़ो को उसी तरह धराशायी करेगा जैसा उन्होंने भारत के साथ किया. ऐसा होता भी दिख रहा था जब इंग्लैंड ने 89 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए. लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाज़ों की वही पुरानी कमज़ोरी सामने आई और पुछल्ले बल्लेबाज़ों को आउट करने में टीम के गेंदबाज़ नज़र आए और इंग्लैंड ने 396/7 रन बना दिए.

4. टॉस बना बॉस: टेस्ट सीरीज़ के लगातार दूसरे मुकाबले में कप्तान कोहली टॉस हार गए. इसका नुकसान ये हुआ कि पहला दिन बारिश से धुलने के बाग इस बात का अंदाज़ा हो चला था कि अब मैच के दूसरे दिन गेंदबाज़ों को मदद मिल सकती है. इंग्लिश कप्तान जो रूट ने टॉस जीता और भारतीय बल्लेबाज़ों को मैदान पर बुला लिया.

इसके बाद जो हुआ वो स्कोरबुक में दर्ज है. क्योंकि अगर यहां भारत टॉस जीत जाता तो फिर मैच का पासा बिल्कुल उलटा भी पड़ सकता था.

5. मौसम की मार: लॉर्ड्स में मौसम ने टीम इंडिया के साथ बहुत आंख मिचोली खेली, पहले तो मैच के दूसरे दिन बारिश ने टीम इंडिया को बल्लेबाज़ों के लिए मुश्किलें पैदा की. इसके बाद जब इंग्लैंड के बल्लेबाज़ उतरे तो मौसम साफ हो गया और भारतीय गेंदबाज़ों के लिए मदद ना के बराबर रही. इसके बाद एक बार फिर जब भारतीय बल्लेबाज़ आए तो मौसम की वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा.

हालांकि मौसम को हार के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता लेकिन पिच पर इसका असर दिखता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

France vs Morocco World Cup Highlights: एम्बाप्पे के तूफान में उड़ी मोरक्को, जीतकर फ्रांस ने सेमीफाइनल में मारी एंट्री
एम्बाप्पे के तूफान में उड़ी मोरक्को, जीतकर फ्रांस ने सेमीफाइनल में मारी एंट्री
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Tammy Beaumont Retirement News: 17 साल लंबे इंटरनेशनल करियर का अंत! इस खिलाड़ी का भारत के खिलाफ आखिर मैच
17 साल लंबे इंटरनेशनल करियर का अंत! इस खिलाड़ी का भारत के खिलाफ आखिर मैच
कितने भारतीय क्रिकेटरों को मिली है 'सर' की उपाधि? कौन देता है यह सम्मान? जानें इसके बारे में सबकुछ
कितने भारतीय क्रिकेटरों को मिली है 'सर' की उपाधि? कौन देता है यह सम्मान? जानें इसके बारे में सबकुछ

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget