एक्सप्लोरर

INDvsAUS इंग्लैंड-बांग्लादेश से अलग नहीं ऑस्ट्रलिया: विराट कोहली

INDvsAUS इंग्लैंड-बांग्लादेश से अलग नहीं ऑस्ट्रलिया: विराट कोहली
पुणे: विराट कोहली ने आज कहा कि उनकी कप्तानी पर अभी फैसला देना जल्दबाजी होगा लेकिन उन्होंने जोर दिया कि नेतृत्वकर्ता की भूमिका मिलने के बाद वह बेहतर बल्लेबाज बन गए हैं क्योंकि कप्तानी के कारण आत्ममुग्धता के लिए कोई जगह नहीं बची है. अपनी कप्तानी के किसी भी मूल्यांकन से इनकार करते हुए कोहली ने कहा कि कप्तान उतना ही अच्छा होता है जितनी अच्छी उसकी टीम होती है. आस्ट्रेलिया के खिलाफ कल से शुरू हो रहे पहले टेस्ट से पूर्व कोहली ने कहा,‘‘मैं प्रत्येक श्रृंखला के बाद अपनी कप्तानी का मूल्यांकन नहीं करता. हमारी प्राथमिकता और एकमात्र लक्ष्य क्रिकेट मैच जीतना है. कप्तानी उतनी ही अच्छी होती है कि आपकी टीम कैसा प्रदर्शन कर रही है और खिलाड़ियों के प्रदर्शन में कितनी निरंतरता है. अगर हम खिलाड़ी के रूप में अपनी क्षमता के अनुसार नहीं खेल रहे तो एक कप्तान के रूप में मैं काफी कुछ नहीं कर सकता.’’ उन्होंने कहा, ‘‘टीम जितनी अधिक परिपक्व बनेगी कप्तान उतना अच्छा लगने लगेगा. अगर टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं करेगी तो कप्तानी कुछ अनियंत्रित लगने लगेगी. शायद पांच से आठ साल बाद मैं कप्तान के रूप में अपना मूल्यांकन कर पाउंगा, अगर मैं इतने समय तक कप्तान रहा तो. मुझे लगता है कि यह मेरे लिए काफी जल्दी है कि मैं बैठकर मूल्यांकन करूं कि मैंने अच्छा किया है या नहीं.’’ हाल के समय में बल्लेबाज और कप्तान के रूप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कोहली ने कहा कि जब टीम के अगुआ होते हैं तो बल्लेबाजी अधिक गंभीर काम बन जाता है. कोहली ने कहा,‘‘कप्तानी आपको किसी भी समय आत्ममुग्ध नहीं होने देती विशेषकर जब बल्ला आपके हाथ में हो और आप सिर्फ यही करते हो. इस पहलू से मुझे लगता है कि आत्ममुग्धता की कप्तानी में जगह नहीं होती.’’ भारतीय कप्तान ने कहा कि उनके आस्ट्रेलियाई समकक्ष स्टीव स्मिथ के मामले में भी यह बात सही है. उन्होंने कहा, ‘‘कप्तानी की जरूरत होती है कि आप पूरे मैच के दौरान एकाग्र रहें और इस चीज ने मेरे लिए अच्छा काम किया है और मुझे लगता है कि स्टीव स्मिथ के लिए भी. वह बल्ले से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और कप्तान के तौर पर भी.’’ कोहली ने कहा, ‘‘वह दुनिया का नंबर एक टेस्ट खिलाड़ी है और इसका एक कारण है. मैं अपने करियर की किसी समानता के बारे में नहीं बता सकता. मैंने उसे अकादमी में देखा है, वह कभी दबदबा बनाने वाला बल्लेबाज नहीं था और लेग स्पिनर के रूप में शुरू करने वाले के लिए यह बेजोड़ उपलब्धि है.’’ कोहली के अनुसार भारतीय टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट की श्रृंखला में इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के तुलना में अधिक सहज होकर उतर रही है. उन्होंने कहा, ‘‘एक टीम के रूप में हम क्या करना चाहते हैं इसे लेकर हम इस श्रृंखला में अधिक आत्मविश्वास के साथ उतर रहे हैं. प्रत्येक मैच और श्रृंखला चुनौतीपूर्ण होती है और हम किसी श्रृंखला को कम या ज्यादा के रूप में नहीं देखते. हम जिन भी टीमों के खिलाफ खेले वे सभी अच्छी स्तरीय टीमें थी. आस्ट्रेलिया भी इससे अलग नहीं है.’’ भारतीय कप्तान ने कहा,‘‘इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला कड़ी थी. हमने शुरूआत(घरेलू सत्र की) ड्रा के साथ की जो हमारी ओर से आसान ड्रा नहीं था. यह विरोधी को जीतने से रोकना था और इसके बाद हमने पासा पलटा. राजकोट में पहले टेस्ट के बाद से टीम की मानसिकता अलग थी.’’ कोहली ने उम्मीद जताई कि महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम के मैदान की पिच सूखी होगी. उन्होंने कहा,‘‘यहां तक कि हमने यहां जो वनडे मैच खेला था उसमें भी विकेट अंदर से सूखा था. विकेट पर ठीक ठाक घास है जो सतह को बांधने के लिए जरूरी है. साल के इस समय जब गर्मियां शुरू हो जाती हैं तो विकेट धीमा और नीचा हो जाता है. हमें इस विकेट से भी ऐसी ही उम्मीद है.’’ कोहली ने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि यह दूसरे, तीसरे दिन से स्पिन लेगी. विकेट को टूटने से रोकना काफी मुश्किल होगा. हम समझ सकते हैं कि असल में विकेट कैसे खेलने वाला है.’’ भारतीय कप्तान ने आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ मिशेल स्टार्क को विश्व स्तरीय गेंदबाज करार दिया. कोहली ने कहा, ‘‘उसे कई बार चोटों से जूझना पड़ा है लेकिन एक गेंदबाज के रूप में उसने जिस तरह विकास किया है वह शानदार है. मैं आईपीएल में उसके साथ खेला हूं, मैंने आस्ट्रेलिया के अपने पहले दौरे पर उसका सामना किया है. तब से अब में काफी बदलाव आया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘उसने रिवर्स स्विंग और पुरानी गेंद से गेंदबाजी की कला सीख ली है. उसने जिस तरह अपने कौशल का विकास किया है वह देखना शानदार है. दुनिया का प्रत्येक क्रिकेटर इसकी सराहना करेगा. वह अपने खेल को अगले स्तर पर ले गया है और यही कारण है कि उसकी गिनती विश्व क्रिकेट के शीर्ष गेंदबाजों में होती है और वह यहां होने का हकदार है.’’ कोहली ने कहा कि वह मेहमान टीम के इतने सारे धीमे गेंदबाजों को लाने से हैरान नहीं हैं. उन्होंने कहा, ‘‘गर्मियों में भारत में खेलने आते हुए, मैं इससे हैरान नहीं हूं(टीम में चार स्पिनरों को शामिल करने). विकेट सूखे होंगे और उनसे टर्न मिलेगा. छह-सात तेज गेंदबाजों को लाने की जगह आपको मजबूत स्पिन गेंदबाजी आक्रमण की जरूरत है. यह नैसर्गिक चयन है.’’
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RR vs CSK Highlights: 47 गेंद पहले जीता राजस्थान, चेन्नई को 8 विकेट से रौंदा; वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में जड़ा अर्धशतक
47 गेंद पहले जीता राजस्थान, चेन्नई को 8 विकेट से रौंदा; सूर्यवंशी ने 15 गेंद में जड़ा अर्धशतक
IPL 2026 RR vs CSK Highlights: वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी चेन्नई, 15 गेंदों में फिफ्टी लगाकर राजस्थान को दिलाई 'रॉयल्स' जीत
वैभव की आंधी में उड़ी चेन्नई, 15 गेंदों में फिफ्टी लगाकर राजस्थान को दिलाई 'रॉयल्स' जीत
सिर्फ 15 गेंद में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, चेन्नई के खिलाफ रचा इतिहास; मारे 5 छक्के और 4 चौके
15 गेंद में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, चेन्नई के खिलाफ रचा इतिहास; मारे 5 छक्के और 4 चौके
RR vs CSK 1st Innings Highlights: गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई सुपर किंग्स, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 पर ढेर
गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 रनों पर ढेर

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UPPCS Result 2026: मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल बनीं SDM, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक
यूपीपीएससी रिजल्ट: मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल बनीं SDM, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक
Middle East Conflict: ईरान से युद्ध में हर दिन 1 अरब डॉलर फूंक रहा अमेरिका, सेकंड दर सेकंड हो रहा बड़ा खर्चा
ईरान से युद्ध में हर दिन 1 अरब डॉलर फूंक रहा अमेरिका, सेकंड दर सेकंड हो रहा बड़ा खर्चा
RR vs CSK 1st Innings Highlights: गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई सुपर किंग्स, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 पर ढेर
गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 रनों पर ढेर
iPhone Lockdown Mode: इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी हैक नहीं कर पाएगा आपका iPhone, जानें कैसे करें इस्तेमाल
iPhone Lockdown Mode: इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी हैक नहीं कर पाएगा आपका iPhone, जानें कैसे करें इस्तेमाल
US VS Iran Military: अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
Floaters And Flashes In Eyes: क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
Explained: बिहार जितना आसान नहीं बंगाल जीतना, 5% वोट स्विंग से पलट जाएगा पासा! BJP बीते 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
बिहार जितना आसान नहीं बंगाल, 5% वोट स्विंग से पलटेगा पासा! BJP 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
Embed widget