एक्सप्लोरर

ICC की वनडे रैंकिंग में फिर टॉप पर पहुंचीं मिताली राज, इंग्लैंड के खिलाफ किया था शानदार प्रदर्शन

अब तक मिताली अपनी दमदार परफॉर्मेंस की बदौलत कई बार शीर्ष पर काबिज हो चुकी हैं. पिछली बार फरवरी 2018 में रैंकिंग में वे टॉप पर पहुंची थीं.

ICC ODI Ranking: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने आईसीसी की हालिया वनडे रैंकिंग में एक बार फिर चार पायदान चढ़कर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है. मिताली ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन की बदौलत तीन साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की महिला एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में टॉप पर पहुंची हैं. 

इंग्लैंड के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन
भले ही भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन कप्तान मिताली राज ने इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया. 38 साल की मिताली ने तीनों मुकाबलों में अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने पहले दो वनडे मैचों में 72 और 59 रन की पारी खेली. जबकि तीसरे मुकाबले में उनकी नाबाद 75 रन की पारी की बदौलत भारत मैच जीतने में सफल रहा. 

पिछली बार 2018 में हासिल किया था शीर्ष स्थान 
मिताली राज पिछली बार फरवरी 2018 में रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची थीं. मिताली पहली बार अप्रैल 2005 में रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची थीं. उन्होंने तब पोटचेफस्ट्रूम में विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 91 रन बनाए थे. पहली बार और आखिरी बार रैंकिंग में शीर्ष पर होने के बीच 16 साल का अंतर किसी भी महिला बल्लेबाज के लिए सबसे अधिक है.

शेफाली, झूलन और दीप्ति की रैंक में सुधार
आक्रामक भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अंतिम दो वनडे में 44 और 19 रन की पारी खेली जिससे वह 49 स्थान की लंबी छलांग के साथ 71वें पायदान पर पहुंच गई हैं. अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी चार स्थान के फायदे से 53वें स्थान पर हैं. गेंदबाजों की सूची में आलराउंडर दीप्ति शर्मा एक स्थान के फायदे से 12वें स्थान पर पहुंच गई हैं. उन्होंने अंतिम मुकाबले में 47 रन देकर तीन विकेट चटकाए. 

यह भी पढ़ेंः England Squad Members, Corona Positive: इंग्लैंड वनडे स्क्वाड के सात सदस्य कोरोना संक्रमित, तीन खिलाड़ी भी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget