एक्सप्लोरर

1st Test INDvsSA: दक्षिण अफ्रीकी ज़मीन पर इतिहास बदलने उतरेगा भारत

बेहतरीन फॉर्म में चल रही भारतीय टीम आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न्यूलैंड्स में पहला टेस्ट मैच खेलने उतरेगी. दोनों टीमों के लिए यह मैच किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं है.

केप टाउन: बेहतरीन फॉर्म में चल रही भारतीय टीम आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न्यूलैंड्स में पहला टेस्ट मैच खेलने उतरेगी. दोनों टीमों के लिए यह मैच किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं है. भारत के जिम्मे विदेशी जमीं पर अपने रिकार्ड को सुधारने की जिम्मेदारी है तो दक्षिण अफ्रीका के सामने विश्व की बेहतरीन टीम है. भारत ने पिछली नौ टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज कर आस्ट्रेलिया के लगातार नौ टेस्ट सीरीज जीतने के विश्व रिकार्ड की बराबरी की है. भारत ने 2015 से कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं हारी है. लेकिन, भारत दक्षिण अफ्रीका में 1992 से एक भी सीरीज नहीं जीता है. उसने इस दौरान चार सीरीज गंवाई हैं और एक सीरीज ड्रॉ खेली है. भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2010-11 में सीरीज ड्रॉ की थी. बल्लेबाजी में भारत का दारोमदार चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली के ऊपर सबसे ज्यादा होगा. इन दोनों ने 2017 में काफी रन बनाए हैं. पुजारा बीते साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में दूसरे और कोहली चौथे स्थान पर रहे हैं. इन दोनों के अलावा टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे पर भी सभी की निगाहें रहेंगी. वहीं सलामी बल्लेबाज शिखर धवन, लोकेश राहुल और मुरली विजय तीनों फॉर्म में है. कोहली अंतिम एकादश में किस सलामी जोड़ी के साथ जाते हैं, यह मैच के दिन ही पता चलेगा. भारत को इस दौरे पर सबसे ज्यादा उम्मीदें अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण से हैं. उसके पास मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार के रूप में बेहतरीन तेज गेंदबाजी आक्रमण है. एकदिवसीय के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. वहीं टेस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज दक्षिण अफ्रीका अपने घर में हर लिहाज से हावी है, लेकिन वो जानती है कि भारतीय टीम बेहद मजबूत मानसिकता और बेहतरीन संतुलन के साथ उसे चुनौती देने आई है. मेजबानों की बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स, फाफ डु प्लेसिस, हाशिम अमला के इर्द गिर्द है. क्विंटन डी कॉक भी उसके लिए अहम योगदान दे सकते हैं. गेंदबाजी में वह डेल स्टेन, क्रिस मौरिस की वापसी से मजबूत हुई है. इन दोनों के अलावा उसके पास वार्नोन फिलेंडर, कागिसो रबाडा जैसे घातक गेंदबाज हैं जो भारत को परेशानी में डाल सकते हैं. टीम: भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, पार्थिव पटेल, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, लोकेश राहुल. दक्षिण अफ्रीका: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स, एडिन मार्कराम, हाशिम अमला, टेम्बा बावुमा, आंदिले फेहुलक्वायो, केशव महाराज, कागिसो रबादा, मोर्ने मोर्कल, डेल स्टेन, क्रिस मौरिस, वार्नोन फिलेंडर, थेयुनिस डे ब्रून.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
200+ के चेज में अभिषेक शर्मा हो जाते हैं फ्लॉप, आंकड़ों ने दी गवाही
200+ के चेज में अभिषेक शर्मा हो जाते हैं फ्लॉप, आंकड़ों ने दी गवाही

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget