एक्सप्लोरर

INDvsENG Test Match: विराट कोहली की पारी बेकार, इंग्लैंड ने भारत को 31 रनों से हराया

भारत के लिए एक बार फिर कप्तान विराट कोहली ने 93 गेंदों में चार चौकों की मदद से 51 रनों की जुझारू पारी खेली लेकिन दूसरे छोर से उन्हें समर्थन नहीं मिला. भारत ने तीसरे दिन का अंत पांच विकेट के नुकसान पर 110 रनों के साथ किया था.

बर्मिंघम: इंग्लैंड ने एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत को 31 रनों से हरा दिया. इसी के साथ इंग्लैंड ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है. इंग्लैंड ने चौथी पारी में भारत के सामने जीत के लिए 194 रनों का लक्ष्य रखा था. भारतीय टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और 54.2 ओवरों में 162 रनों पर ढेर होकर मैच गंवा बैठी.

भारत के लिए एक बार फिर कप्तान विराट कोहली ने 93 गेंदों में चार चौकों की मदद से 51 रनों की जुझारू पारी खेली लेकिन दूसरे छोर से उन्हें समर्थन नहीं मिला. भारत ने तीसरे दिन का अंत पांच विकेट के नुकसान पर 110 रनों के साथ किया था. चौथे दिन कप्तान और उनके साथ नाबाद लौटने वाले दिनेश कार्तिक (20) पर टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी थी. जेम्स एंडरसन ने कार्तिक को दिन के पहले ओवर में ही पवेलियन भेज दिया.

बेन स्टोक्स ने 141 के कुल स्कोर पर कोहली को आउट कर भारत की जीत लगभग तय कर दी. स्टोक्स ने हार्दिक पांड्या को 31 रनों के निजी स्कोर पर भारत की पारी समेट दी. इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में स्टोक्स ने चार विकेट लिए. एंडरसन और ब्रॉड को दो-दो सफलताएं मिलीं. सैम कुरैन और आदिल राशिद को एक-एक विकेट मिला.

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 287 रन बनाए थे. भारतीय टीम कप्तान कोहली के 149 रनों के बाद भी अपनी पहली पारी में 274 रनों पर सिमट गई थी. पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड को 13 रनों की बढ़त मिली थी. इंग्लैंड के दूसरी पारी में 180 रनों पर आउट होने के बाद भारत को 194 रनों का लक्ष्य मिला था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget