एक्सप्लोरर

INDvsWI: अमेरिका के फ्लोरिडा में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी-20 मैच आज

मैच भारतीय समय के मुताबिक रात 8 बजे से खेला जाएगा. कोहली को सीमित ओवरों के प्रारूप में आराम दिये जाने की संभावना थी लेकिन स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को छोड़कर पूरी मजबूत टीम चुनी गई है. बुमराह 22 अगस्त से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज खेलेंगे.

फ्लोरिडा: तीसरा विश्व कप जीतने का सपना टूटने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप की तैयारी आज वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के उद्घाटन मैच के जरिये करेगी. वेस्टइंडीज दौरे पर रवानगी से पहले कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि इन सीरीज का मकसद नये खिलाड़ियों को परखना है जिनके नाम चयनकर्ताओं के जेहन में हैं.

22 अगस्त से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज खेलेंगे बुमराह

कोहली को सीमित ओवरों के प्रारूप में आराम दिये जाने की संभावना थी लेकिन स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को छोड़कर पूरी मजबूत टीम चुनी गई है. बुमराह 22 अगस्त से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज खेलेंगे. हरफनमौला हार्दिक पंड्या को पूरे दौरे से आराम दिया गया है. श्रेयस अय्यर और मनीष पांडे के लिये यह दौरा अहम होगा जिनका मकसद अपनी उपयोगिता साबित करना रहेगा.

भारत के सामने मध्यक्रम की समस्याओं से निजात पाने की चुनौती 

पांडे ने भारत के लिये आखिरी मैच नवंबर 2018 में और अय्यर ने फरवरी 2018 में खेला था. भारत के सामने चुनौती मध्यक्रम की समस्याओं से निजात पाने की भी होगी. पांडे और अय्यर दोनों वेस्टइंडीज दौरे पर गई भारत ए टीम का हिस्सा थे और अच्छी पारियां खेल चुके हैं. स्पिन हरफनमौला वाशिंगटन सुंदर और तेज गेंदबाज खलील अहमद तथा दीपक चाहर भी टी20 टीम में लौटे हैं.

तेज गेंदबाज नवदीप सैनी और दीपक के भाई राहुल भी टीम में है. रोहित शर्मा और फिट होकर लौटे शिखर धवन पारी का आगाज करेंगे जबकि चौथे नंबर पर केएल राहुल का उतरना तय है. राहुल ने तीन साल पहले यहां 110 रन की नाबाद पारी खेली थी. विश्व कप में पांच शतक समेत सर्वाधिक रन बनाने वाले रोहित उस लय को कायम रखना चाहेंगे.

इस दौरे पर ऋषभ पंत पर अधिक जिम्मेदारी 

कप्तान कोहली के साथ मतभेदों की खबरों के बीच उनका फोकस क्रिकेट पर रहेगा हालांकि कोहली इन खबरों का खंडन कर चुके है. इस दौरे से ऋषभ पंत पर अधिक जिम्मेदारी होगी क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर अनिश्चितताओं के बीच वह पहले विकेटकीपर के रूप में यहां आये हैं.

दूसरी ओर टी20 क्रिकेट की सबसे खतरनाक वेस्टइंडीज टीम में कीरोन पोलार्ड और स्पिनर सुनील नारायण की वापसी हुई है. क्रिस गेल हालांकि वनडे सीरीज ही खेलेंगे. चोटिल आंद्रे रसेल को भी टी20 टीम में शामिल किया गया है. मैच भारतीय समय के मुताबिक रात 8 बजे से खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें-

J&K: महबूबा बोलीं- अमरनाथ की एडवाइजरी से खौफजदा हैं लोग, राज्य के विशेष दर्जे के साथ छेड़छा़ड न करें

J&K: राज्यपाल से मिले महबूबा-फारूक अब्दुल्ला समेत कई विपक्षी नेता, मलिक बोले- बेवजह पैदा हो रहा है भय

गुजरात: गोधरा में 3 मुस्लिम युवकों की पिटाई, परिवार का आरोप- ‘जय श्रीराम ना बोलने पर पीटा’

कश्मीर हालात: DGCA की एयरलाइंस को सलाह, श्रीनगर से अतिरिक्त उड़ानों के लिए तैयार रहे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर पर ताजा अपडेट, BCCI का नया प्लान लीक!
टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर पर ताजा अपडेट, BCCI का नया प्लान लीक!

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget