एक्सप्लोरर

Ind Vs SA: कोहली ने टेस्ट में जड़ा सातवां दोहरा शतक, तोड़े कई रिकॉर्ड्स

Ind Vs SA: टीम इंडिया कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट में सातवां दोहरा शतक जड़ दिया है.

Ind Vs SA: आजकल टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और रिकॉर्ड एक-दूसरे के पर्यायवाची बन गए हैं. जब भी कोहली मैदान पर उतरते हैं तो कई न कोई रिकॉर्ड या तो बनता है या टूटता है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच में भी कोहली ने एक ऐसा ही रिकॉर्ड बनाया है. पुणे के एमसीए स्टेडियम में विराट कोहली का बल्ला आग उगल रहा है. उन्होंने दोहरा शतक लगा दिया है. टेस्ट क्रिकेट में यह उनका सातवां दोहरा शतक है. इसके साथ ही कोहली ने सात हजार रन बी पूरे कर लिए हैं.

इससे पहले आज कोहली ने 150 रन बनाते ही डॉन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था. कोहली ने बतौर कप्तान सबसे ज्यादा बार 150 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.  कोहली के लिए आज के मैच में प्रदर्शन इसलिए भी खास है क्योंकि बतौर कप्तान वह अपना 50वां टेस्ट खेल रहे हैं.  इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्होंने इससे पहले दिसंबर 2018 में पर्थ टेस्ट के दौरान शतक जमाया था. काफी लंबे अरसे बाद उन्होंने टेस्ट में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है.

कोहली ने टीम इंडिया के लिए अब तक 81 टेस्ट मैच खेले हैं. इन 81 मैचों में उन्होंने 53.94 की बल्लेबाजी औसत से 7000 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 26 शतक, 7 दोहरा शतक और 22 अर्धशतक लगाए हैं.

क्या हुआ अब तक मैच में

विराट कोहली और रविंद्र जडे़ा इस वक्त मैदान पर हैं. जडेजा भी कोहली का साथ दे रहे हैं. दोनों के बीच 100 रनों से ज्यादा की साझेदारी हो गई है. जडेजा इस वक्त 26 रन बनाकर खेल रहे हैं. टॉस जीतकर इस मैच में विराट कोहली ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था. टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 14 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन इसके बाद मयंक अग्रवाल ने 108 रनों की पारी खेली. मयंक ने पहले टेस्ट में भी दोनों पारियों में शतक लगाया था.मयंक के अलावा पुजारा ने भी 58 रनों की पारी खेली. वहीं रहाणे ने 59 रनों का योगदान दिया. अभी कोहली और जडेजा क्रीज पर बने हुए हैं. टीम इंडिया का स्कोर 484 रन हो गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर दिग्गजों की अलग-अलग राय, 5 में से 3 ने मौका देने की कही बात, अश्विन- पुजारा की अलग सोच
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर दिग्गजों की अलग-अलग राय, 5 में से 3 ने मौका देने की कही बात, अश्विन- पुजारा की अलग सोच
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाने का सही वक्त...', इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने की वकालत; क्या टीम इंडिया करेगी अमल?
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाने का सही वक्त...', इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने की वकालत
समय से पहले कप्तानी से हटाए भी जा सकते हैं श्रेयस अय्यर? समझिए क्यों
समय से पहले कप्तानी से हटाए भी जा सकते हैं श्रेयस अय्यर? समझिए क्यों
IND vs ENG: कैमरा देखते ही शर्मा गए वैभव सूर्यवंशी, मैनचेस्टर पहुंचते ही मासूम अंदाज ने जीता दिल
IND vs ENG: कैमरा देखते ही शर्मा गए वैभव सूर्यवंशी, मैनचेस्टर पहुंचते ही मासूम अंदाज ने जीता दिल

वीडियोज

'Super Subbu' Cast Interview: Sex Education पर खुलकर बोले सितारे, कहा- हिचकिचाहट नहीं, सही जानकारी जरूरी
Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाने का सही वक्त...', इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने की वकालत; क्या टीम इंडिया करेगी अमल?
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाने का सही वक्त...', इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने की वकालत
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- '2-3 महीने सब्र करें'?
UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- 2-3 महीने सब्र करो
IRCTC Thailand Tour Package: मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
Embed widget