एक्सप्लोरर

IND vs NZ: दूसरे वनडे से पहले मार्टिन गुप्टिल ने किया न्यूजीलैंड की 'रणनीति' का खुलासा

IND vs NZ 2nd ODI: न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने कहा कि उनकी टीम एक बार फिर दूसरे वनडे में टीम इंडिया के खिलाफ सकारात्मक सोच के साथ मैदान पर उतरेगी. भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा वनडे मैच 8 फरवरी, शनिवार को खेला जाएगा.

IND vs NZ 2nd ODI: हेमिल्टन में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया को मात देने के बाद न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने कहा है कि उनकी टीम शनिवार को होने वाले दूसरे वनडे में भी सकारात्मक मानसिकता के साथ मैदान पर उतरेगी. भारतीय टीम ने पहले वनडे मैच में कीवी टीम के सामने 348 रनों का लक्ष्य रखा था. इस विशाल टारगेट को हासिल करते हुए न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है.

मार्टिन गुप्टिल ने कहा, "हम सकारात्मक रहना चाहते हैं. अगर पॉजिटिव रहने का मतलब अगर शुरुआत में दो विकेट जल्दी खो देना है तो यही सही. मेरा रोल टीम में बदलता नहीं है. मेरा काम है टीम को तेज शुरुआत देना." गुप्टिल ने पहले मैच में हेनरी निकोलस के साथ पहले विकेट के लिए 85 रन जोड़ टीम को सधी हुई शुरुआत दी थी, जिसमें गुप्टिल का योगदान 32 रनों का था. मार्टिन गुप्टिल ने कहा कि भारतीय स्पिनरों को न्यूजीलैंड में खेलना आसान है क्योंकि यहां गेंद ज्यादा स्पिन नहीं होती. उन्होंने कहा, "यह पूरी तरह से अलग स्थिति है. आप यहां थोड़ा ज्यादा आक्रामक हो सकते हो क्योंकि यहां गेंद ज्यादा स्पिन नहीं होती. पहले मैच में हमने जिस तरह से स्पिनरों को खेला उससे हमें आत्मविश्वास मिला."

33 साल के गुप्टिल वनडे में ज्यादा अच्छी फॉर्म में नहीं हैं. पिछले साल विश्व कप में खेले गए पहले मैच में उन्होंने 73 रन बनाए थे लेकिन इसके बाद वह 50 का आंकड़ा छू नहीं सके हैं. गुप्टिल हालांकि अगले दो मैचों में पूरा ध्यान लगाना चाहते हैं. उन्होंने कहा, "शरीर को लेकर समस्याएं, फॉर्म और इस तरह की चीजें ने मुझे परेशान किया है. उम्मीद है कि मैं विकेट पर खड़ा रहूं और बोर्ड पर अपनी टीम के लिए अच्छे रन बनाऊं." दूसरा वनडे मुकाबला कड़ा और कांटे की टक्कर का होने की उम्मीद है.

दोनों टीमें इस प्रकार है भारतीय टीम: लोकेश राहुल (विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, पृथ्वी शॉ, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत, केदार जाधव, शार्दुल ठाकुर.

न्यूजीलैंड टीम: मार्टिन गुप्टिल, हेनरी निकोल्स, रॉस टेलर, टॉम लाथम (विकेटकीपर/ कप्तान), मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, टिम साउथी, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मिशेल सेंटनर, हामिश बेनेट, ईश सोढ़ी, टॉम ब्लंडेल, काइल जैमिसन, स्कॉट कुगेलजिन.

ये भी पढ़ें:

VIDEO: न्यूजीलैंड से हारी टीम इंडिया, 'अनुष्का भाभी जिंदाबाद' के नारों से गूंजा स्टेडियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रवींद्र जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
अंपायर के मुंह पर लगी गेंद, ICU में करना पड़ा भर्ती; वीडियो वायरल
अंपायर के मुंह पर लगी गेंद, ICU में करना पड़ा भर्ती; वीडियो वायरल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget