एक्सप्लोरर

IND vs ENG Oval Test: 'मेरा करियर खत्म था...', भारत के खिलाफ टूटे कंधे के साथ बैटिंग पर बोले क्रिस वोक्स, किया बड़ा खुलासा

IND vs ENG में घायल कंधे के साथ बैटिंग करने उतरे क्रिस वोक्स ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें उस समय लगा था कि उनका करियर शायद यहीं खत्म हो जाएगा. जानिए उन्होंने और क्या कहा

IND vs ENG Oval Test: भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल टेस्ट खत्म हुए भले ही कुछ दिन बीत गए हों, लेकिन क्रिस वोक्स की जज्बे से भरी पारी अब भी सुर्खियों में है. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर वोक्स ने टेस्ट के आखिरी दिन उस वक्त बल्लेबाजी की, जब उनका बायां कंधा खिसक चुका था और उन्हें बेहद दर्द हो रहा था. अब वोक्स ने ब्रिटिश अखबार ‘द गार्जियन’ से बात करते हुए उस पल को लेकर अपना दर्द साझा किया है और बताया है कि उन्हें उस समय लगा था कि उनका करियर शायद यहीं खत्म हो जाएगा.

क्या कहा वोक्स ने?

‘द गार्जियन’ से बातचीत के दौरान क्रिस वोक्स ने कहा, "मैदान पर उतरने का फैसला कभी नहीं बदला. मुझे लगा कि यह मेरा फर्ज है, न सिर्फ टीम के लिए, बल्कि उन सभी के लिए जो हमारे साथ खड़े हैं. मुझे नहीं पता था कि मेरा कंधा कितना चोटिल है, लेकिन उस वक्त मुझे सिर्फ टीम के लिए खेलना था."

वोक्स उस समय बल्लेबाजी करने आए जब इंग्लैंड की टीम आखिरी सांसें ले रही थी. उनका बायां हाथ पट्टी में लिपटा हुआ था, जिसे उन्होंने स्वेटर के अंदर छिपा रखा था. इसके बावजूद उन्होंने डटकर मुकाबला किया.

क्रिस वोक्स ने यह भी माना कि जब उन्हें चोट लगी थी, तो उन्होंने कुछ पल के लिए ये भी सोचा कि कहीं उनका करियर खतरे में तो नहीं. उन्होंने कहा, “जब कंधे की चोट लगी तो एक पल को लगा कि कहीं मेरा करियर तो खत्म नहीं हो गया, लेकिन आप समझ जाते हो कि यह सिर्फ आपके लिए नहीं है. आप एक बड़ी चीज का हिस्सा होते हो. सबने इसके लिए मेहनत की होती है, चाहे टीम हो, फैन्स हों या आपके घरवाले. उस वक्त लगा कि मुझे लड़ना होगा, चाहे कुछ भी हो जाए.”

"कोई और होता तो वो भी ऐसा ही करता"

क्रिस वोक्स ने बताया कि जब वह मैदान पर उतरे, तो दर्शकों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया. भारतीय खिलाड़ियों ने भी उनके साहस का सम्मान किया. उन्होंने कहा, "सबसे तालियां सुनना अच्छा लगा और कुछ भारतीय खिलाड़ियों ने आकर सम्मान जताया और सराहना की, लेकिन मेरी जगह कोई भी खिलाड़ी होता, वो ऐसा ही करता. 9 विकेट गिरने के बाद आप मैच ऐसे खत्म नहीं कर सकते."

कैसे की बैटिंग?

वोक्स ने कहा कि कंधे की चोट के बावजूद उन्होंने खुद को लेफ्ट हैंड बैटर की तरह सेट किया, ताकि दाएं हाथ को ज्यादा इस्तेमाल न करना पड़े. उन्होंने कहा, "बाएं हाथ से खेलने पर कंधे पर कम दबाव पड़ रहा था. मुझे लगा कि यह बचने का एकमात्र तरीका है. मैने कुछ गेंदें खेली, कुछ छोड़ दी, और यही एक उम्मीद थी."

चोट पर क्या है अपडेट?

क्रिस वोक्स को अभी तक अपनी चोट की पूरा स्कैन रिपोर्ट नहीं मिली है. उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द ठीक हो जाएंगे, लेकिन यह भी माना जा रहा है कि उन्हें लंबा आराम करना पड़ सकता है. इंग्लैंड के लिए यह एक बड़ा झटका होगा क्योंकि वोक्स गेंद और बल्ले दोनों से टीम के अहम खिलाड़ी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
BCCI ने ईशान किशन के रिप्लेसमेंट का किया एलान, इस विकेटकीपर बल्लेबाज को मिला मौका
BCCI ने ईशान किशन के रिप्लेसमेंट का किया एलान, इस विकेटकीपर बल्लेबाज को मिला मौका
पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत, जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा
पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत, जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा
वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका? दूसरे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका? दूसरे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget