एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: पूर्व क्रिकेटर का दावा- भारत में कुछ खास नहीं कर पाएंगे इंग्लैंड के स्पिनर्स, जानिए क्या है वजह

भारतीय टीम आगामी 5 फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच चेन्नई में खेलेगी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत मिलने के बाद टीम पूरे जोश के साथ चेन्नई के मैदान पर उतरेगी.

नई दिल्लीः भारत और इंग्लैंड के बीच 5 फरवरी से टेस्ट सीरीज का आगाज हो जाएगा. भारतीय टीम हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज कर लौटी है. फिलहाल टीम के अधिकतर बल्लेबाज और गेंदबाज बेहतरीन फॉर्म में हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर का कहना है कि भारत में इंग्लैंड के स्पिनर्स को कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी. दरअसल इंग्लैंड के स्पिनर्स को इस समय श्रीलंका के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में एक भी विकेट नहीं मिला और इसने उनकी भारत में विकेट लेने की क्षमता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

भारत के पूर्व स्पिनर मनिंदर सिंह ने कहा है कि इंग्लैंड के स्पिनर भारत में सफल होंगे इसे लेकर वे आश्वास्त नहीं हैं. मनिंदर ने कहा, "मुझे संदेह है कि वह भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर पाएं. यहां जिस तरह की विकेट हैं उन पर गेंदबाजी करने के आदि इंग्लैंड के स्पिनर नहीं हैं. वह अच्छी विकेटों पर गेंदबाजी करते हैं. टर्निंग पिचों पर गेंदबाजी करने कि लिए अलग तरह की काबीलियत की जरूरत है और यह एक कला भी है. भारतीय पिचों पर स्पिनरों की लाइन और लेंथ अलग होती है और उसे लेकर तालमेल बिठाना आसान नहीं है."

मनिंदर ने कहा, "उदाहरण के तौर पर एक बाएं हाथ के स्पिनर के तौर पर एक अच्छी विकेट पर आपकी लाइन ऑफ स्टम्प की होगी जबकि टर्निंग विकेट पर उनकी लाइन लेग स्टम्प की होगी. अच्छी विकेट पर अगर आप लेग स्टम्प पर गेंदबाजी करेंगे तो आपको मार पड़ेगी." बेस और लीच ने कुल 12 टेस्ट मैच खेले हैं. इसमें लीच ने 40 विकेट लिए हैं और बेस ने 27 विकेट हासिल किए हैं.

इंग्लैंड ने आखिरी बार जब भारत का दौरा किया था तो भारत ने 4-0 से जीत हासिल की थी. उस पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय स्पिनरों ने 30.35 की औसत से 68 विकेट लिए थे. वहीं इंग्लैंड के स्पिनरों ने 48.1 की औसत से 40 विकेट लिए थे. इंग्लैंड तीन स्पिनर-मोइन अली, बेस और लीच को लेकर भारत आ रही है. इनमें से बेस और लीच ने पहले भारत का दौरा नहीं किया है. भारत और इंग्लैंड शुरुआती दो टेस्ट मैच चेन्नई में खेलेंगी और इसके बाद बाकी के दो टेस्ट मैच अहमदाबाद में होंगे. भारत में मौसम गर्म रहेगा और इसका मतलब है कि विकेट भी सूखी होंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमएस धोनी नहीं हैं टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान, दूसरे स्थान पर सूर्या; देखें विराट कोहली का नंबर
एमएस धोनी नहीं हैं टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान, दूसरे स्थान पर सूर्या; देखें विराट कोहली का नंबर
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
विंबलडन में सचिन तेंदुलकर के साथ पहुंचे शुभमन गिल, फैंस बोले- 'सास, ससुर और दामाद एक साथ'
विंबलडन में सचिन तेंदुलकर के साथ पहुंचे शुभमन गिल, फैंस बोले- 'सास, ससुर और दामाद एक साथ'
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget