एक्सप्लोरर

बेन स्टोक्स ने मैच के बाद जडेजा-सुंदर से हाथ मिलाने से किया इनकार, क्या है इस वायरल वीडियो का सच

IND vs ENG Ben Stokes Viral Video: जानिए बेन स्टोक्स का जडेजा-सुंदर से हाथ नहीं मिलाने वाला वीडियो क्यों वायरल हो रहा था ? मैनचेस्टर टेस्ट के बाद वायरल हुए इस वीडियो की सच्चाई सामने आ चुकी है. जानिए क्या है असली मामला.

IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट के ड्रॉ होने के बाद सोशल मीडिया पर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें भारतीय बल्लेबाज रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर से हाथ मिलाने से इंकार करते हुए दिखाया गया. यह वीडियो तेजी से शेयर होने लगा और कई यूजर्स ने इसे इंग्लिश कप्तान की ‘खुन्नस’ का उदाहरण बताना शुरू कर दिया, लेकिन अब इस वीडियो की असली हकीकत सामने आ चुकी है और यह दावा पूरी तरह से गलत निकला है.

क्या है वायरल वीडियो में?

असल में वायरल हो रहा वीडियो टेस्ट मैच खत्म होने के बाद का है, जब खिलाड़ी मैदान पर एक-दूसरे से हाथ मिलाते नजर आते हैं. इस क्लिप में बेन स्टोक्स अपनी टीम के खिलाड़ियों से तो हाथ मिला रहे हैं, लेकिन जब रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर उनके सामने आते हैं, तो वह उनसे हाथ नहीं मिलाते हैं. यही दृश्य सोशल मीडिया पर बार-बार गलत तरह से दिखाया जा रहा है.

पूरा सच क्या है?

दरअसल, वायरल हुआ यह वीडियो मैदान पर जो हुआ उसका मात्र आधा ही हिस्सा दिखाता है. इससे पहले के फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बेन स्टोक्स पहले ही जडेजा और सुंदर से हाथ मिला चुके थे जब सुंदर पिच पर ही खड़े थे. वीडियो के दूसरे हिस्से में वह फिर से हाथ नहीं मिलाते, क्योंकि वह उस औपचारिकता को पहले ही निभा चुके थे. इसलिए दोबारा हाथ न मिलाने का कोई सवाल ही नहीं उठता है.

स्टोक्स ने भारतीय बल्लेबाजों की तारीफ भी की

अगर बेन स्टोक्स के मन में कोई नाराजगी या असहमति होती, तो वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में उसके बारे में बात जरूर करते, लेकिन उन्होंने इसके बजाय, भारतीय बल्लेबाजों की सबके सामने तारीफ की. स्टोक्स ने कहा, “रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने जिस तरह की बल्लेबाजी की, वह तारीफ के काबिल है. उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की है.”

मैच में जडेजा-सुंदर का ऐतिहासिक प्रदर्शन

मैनचेस्टर टेस्ट में भारत की हालत एक वक्त बेहद नाजुक थी, लेकिन जडेजा (नाबाद 107 रन, 185 गेंद) और सुंदर (नाबाद 101 रन, 206 गेंद) ने मिलकर इंग्लैंड की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. दोनों के बीच 203 रन की ऐतिहासिक साझेदारी हुई, जिससे भारत मैच को ड्रॉ कराने में सफल रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Why India Lost vs ENG: लगातार दूसरी सीरीज हारा भारत, कप्तान श्रेयस अय्यर से लेकर कोच गंभीर तक सब 'फेल', क्या है वजह
लगातार दूसरी सीरीज हारा भारत, कप्तान श्रेयस अय्यर से लेकर कोच गंभीर तक सब 'फेल', क्या है वजह
Ind vs Eng: वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के दौरे पर सीखा ये बड़ा सबक, सुधारनी होगी कमजोरी
Ind vs Eng: वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के दौरे पर सीखा ये बड़ा सबक, सुधारनी होगी कमजोरी
Shreyas Iyer Captaincy Record: श्रेयस अय्यर की कैप्टेंसी पर लगा बड़ा 'धब्बा', लगातार मैच हराने वाले कप्तानों की लिस्ट में पहले नंबर पर
श्रेयस अय्यर की कैप्टेंसी पर लगा बड़ा 'धब्बा', लगातार मैच हराने वाले कप्तानों की लिस्ट में पहले नंबर पर
IND VS ENG: ब्रिस्टल में ढहा टीम इंडिया का किला, 27 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर
IND VS ENG: ब्रिस्टल में ढहा टीम इंडिया का किला, 27 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget