एक्सप्लोरर

Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों की हुई जमकर धुनाई, नाम किये कुछ अनचाहे रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने भारत के हर गेंदबाज की जमकर धुनाई की. भारत के चार गेंदबाजों ने 60 से ज्यादा रन दिए.

सिडनी: भारतीय गेंदबाजों से ऑस्ट्रेलिया में जिस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद थी वह शुक्रवार को पहले वनडे में तो पूरी नहीं हुई. भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा तो नहीं किया और अपने खराब प्रदर्शन से कुछ अनचाहे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने भारत के हर गेंदबाज की जमकर धुनाई की. भारत के चार गेंदबाजों ने 60 से ज्यादा रन दिए.

नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल सभी ने अपने कोटे के 10 ओवरों में 60 से ज्यादा रन लुटाए. यह वनडे में दूसरी बार है कि भारत के चार गेंदबाजों ने अपने कोटे के सभी ओवर फेंकने के बाद 60 या उससे ज्यादा रन दिए हैं.

मोहम्मद शमी सबसे किफायती गेंदबाज रहे जिन्होंने 10 ओवरों में 59 रन दिए. चहल ने 10 ओवरों में 89 रन खर्च कर सिर्फ एक विकेट लिया. बुमराह ने 10 ओवरों में 73 रन देकर एक विकेट हासिल किया. नवदीप सैनी ने भी 10 ओवरों में 8.3 की औसत से 83 रन लुटाए और सिर्फ एक सफलता हासिल की. शमी ने 10 ओवरों में 59 रन दिए और तीन विकट लिए.

इससे पहले 2018 में गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के चार गेंदबाजों ने अपने कोटे के 10-10 ओवरों में 60 से ज्यादा रन दिए थे. इस मैच में प्रदर्शन के बाद चहल भारत के लिए एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले स्पिनर भी बन गए हैं. चहल ने मार्कस स्टोइनिस का विकेट लिया जो खाता तक नहीं खोल पाए.

चहल से पहले यह अनचाहा रिकार्ड लेग स्पिनर पीयूष चावला के नाम था जो उन्होंने 2008 में पाकिस्तान के खिलाफ 10 ओवरों में 85 रन खर्च कर बनाया था. इस मैच में आस्ट्रेलिया ने छह विकेट के नुकसान पर 374 रन बनाए जो वनडे में भारत के खिलाफ उसका सर्वोच्च स्कोर भी है. इससे पहले आस्ट्रेलिया का भारत के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर 359 था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक घूंसे में चित्त हुआ बॉक्सर, Commonwealth Games से आई दिल दहला देने वाली तस्वीर
एक घूंसे में चित्त हुआ बॉक्सर, Commonwealth Games से आई दिल दहला देने वाली तस्वीर
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget