एक्सप्लोरर

IND vs AUS Hockey: ऑस्ट्रेलिया से रोमांचक मुकाबले में हारा भारत, कंगारू टीम ने 5-4 से दर्ज की जीत

India vs Australia Hockey: ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय हॉकी टीम को रोमांचक मुकाबले में 5-4 से हरा दिया. भारत के लिए आकाशदीप सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने गोल किए.

Indian vs Australia Hockey Match: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे का पहला मैच बेहद रोमांचक रहा जिसमें मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने ब्लेक गोवर्स के आखिरी मिनट के गोल से शनिवार को 5-4 से बेहद रोमांचक जीत हासिल की. दोनों टीमों ने तूफानी अंदाज में पहला मैच खेला जिसमें 60 मिनट में नौ गोल दागे गए. इस मुकाबले को देखने के लिए दर्शक अपनी सीटों पर ही बैठे रह गए.

भारत की तरफ से आकाशदीप सिंह (10', 27', 59') ने शानदार हैट्रिक जमाई जबकि हरमनप्रीत सिंह (31') ने पेनल्टी कॉर्नर पर एक गोल किया. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से लचलन शार्प (5'), नाथन एफरॉम्स (21'), टॉम क्रैग (41') और ब्लैक गोवर्स (57', 60 प्लस) ने गोल दागे.

जैसी उम्मीद थी, मैच तेज गति के साथ शुरू हुआ. ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें मिनट में शार्प के टॉम क्रैग के पास पर गोल से बढ़त बनायी. भारत ने बराबरी के लिए सही मौके का इन्तजार किया. तीन मिनट बाद आकाशदीप ने बराबरी का गोल कर दिया. ऑस्ट्रेलिया के दूसरे गोल का श्रेय टॉम क्रैग को जाता है. मिडफील्ड में दबदबा बनाने वाले क्रैग की मदद से एफरॉम्स ने 21वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया को बढ़त दिला दी. इसके छह मिनट के बाद आकाशदीप ने 27वें मिनट में बराबरी का गोल दागा. मैच के 31वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत ने भारत को 3-2 से आगे कर दिया. ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे क्वार्टर में वापसी की और टॉम क्रैग ने 41वें मिनट में स्कोर 3-3 कर दिया.

आखिरी क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया का खेल अपने चरम पर था. मैच के 57वें मिनट में मिले पेनल्टी कार्नर पर गोवर्स ने मेजबानों को 4-3 से आगे कर दिया. आकाशदीप ने 59वें मिनट में तीसरा गोल दागकर अपनी हैट्रिक पूरी की और भारत को 4-4 की बराबरी पर ले आये.

अंतिम हूटर बजने से कुछ सेकंड पहले ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला और गोवर्स ने अपना दूसरा और टीम का पांचवा गोल दागते हुए ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने के साथ सीरीज में 1-0 से आगे कर दिया. मैच के बाद भारत के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा, "इतने अच्छे प्रदर्शन के बाद इस तरह हारना निराशाजनक रहा. हमने ऑस्ट्रेलिया को वापसी करने का मौका दिया. यह कुछ ऐसा है जिस पर हमें काम करना होगा."

यह भी पढ़ें : T20 World Cup में हार के बाद BCCI का एक और बड़ा फैसला, जानें टीम इंडिया से किसकी कर दी छुट्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB vs GT Final Weather: IPL फाइनल में बारिश डालेगी खलल? जानिए कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम; क्या है रिजर्व डे का नियम?
RCB vs GT फाइनल में बारिश डालेगी खलल? जानिए कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम; क्या है रिजर्व डे का नियम?
RCB vs GT Head to Head: IPL फाइनल से पहले जानिए बेंगलुरु और गुजरात की राइवलरी, हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी
IPL Final से पहले जानिए RCB और GT की राइवलरी, हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी
RCB vs GT Final से पहले होगी कैलाश खेर की परफॉरमेंस, ड्रोन से आसमान में दिखेगा त्रिशूल का खूबसूरत नजारा
RCB vs GT Final से पहले होगी कैलाश खेर की परफॉरमेंस, ड्रोन से आसमान में दिखेगा त्रिशूल का खूबसूरत नजारा
Champions League: PSG के चैंपियन बनने पर पेरिस में हिंसा, फैंस ने शहर में कई जगह लगाई आग; वीडियो वायरल
PSG के चैंपियन बनने पर पेरिस में हिंसा, फैंस ने शहर में कई जगह लगाई आग; वीडियो वायरल

वीडियोज

Ghaziabad Surya Case: DCP सिटी ने एनकाउंटर से ठीक पहले का बताया सच! | Asad | Khora News | CM Yogi
South Stars को भगवान जैसा दर्जा क्यों देते हैं Fans? Janhvi Kapoor ने बताई वजह
Ghaziabad Surya Case: रोती हुई सूर्या की मां जो बोली...उसे सुनकर आंखों में आंसू आ जाएंगे! | Khora
Delhi Bulldozer Action: Shalimar Bagh में 157 घरों को किया जमींदोज, मचा हड़कंप! | Breaking News
Ghaziabad Surya Case: Asad के ढेर होने के बाद... इंदिरापुरम में सन्नाटा या डर? | | Khora News | UP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक पर हमले के बाद ममता बनर्जी को मिला राहुल, अखिलेश, केजरीवाल का साथ, बदलेगी बंगाल से दिल्ली तक की राजनीति?
बंगाल में INDIA ब्लॉक हुआ एकजुट? भतीजे अभिषेक पर अटैक के बाद ममता बनर्जी को मिला विपक्ष का समर्थन
उत्तराखंड में बिगड़ा मौसम, 3 श्रद्धालुओं की केदारनाथ में मौत, चारधाम यात्रा ठप
उत्तराखंड में बिगड़ा मौसम, 3 श्रद्धालुओं की केदारनाथ में मौत, चारधाम यात्रा ठप
वेश्यावृत्ति कर रही हर महिला 'मजबूर' नहीं, पुनर्वास केंद्र में भेजने से पहले उसकी इच्छा जानना जरूरी: सुप्रीम कोर्ट
वेश्यावृत्ति कर रही हर महिला 'मजबूर' नहीं, पुनर्वास केंद्र में भेजने से पहले उसकी इच्छा जानना जरूरी: SC
'मैं बच्चे नहीं चाहती थी', मनीष मखीजा संग शादी न चलने की पूजा भट्ट ने बताई वजह, बोली- मैंने खुद को खो दिया था
'मैं बच्चे नहीं चाहती थी', मनीष मखीजा संग शादी न चलने की पूजा भट्ट ने बताई वजह, बोली- मैंने खुद को खो दिया था
IPL Winner Prize Money 2026: RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
ट्रंप को बड़ा झटका! ईरान जंग के बीच करीबी सनी जॉय नेल्सन ने छोड़ा व्हाइट हाउस, जानें वजह
ट्रंप को बड़ा झटका! ईरान जंग के बीच करीबी सनी जॉय नेल्सन ने छोड़ा व्हाइट हाउस, जानें वजह
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
Insurance Scams: बीमा में फंसी रकम दिलाने के नाम पर हो रही ठगी, खुद को कैसे बचाएं, जानें टिप्स
बीमा में फंसी रकम दिलाने के नाम पर हो रही ठगी, खुद को कैसे बचाएं, जानें टिप्स
Embed widget