एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: रहाणे की तारीफ करते नहीं थक रहे अश्विन, ड्रेसिंग रूम में आए बदलाव के बारे में बात की

IND Vs AUS: विराट कोहली की अनुपस्थिति में रहाणे आखिरी तीन टेस्ट में टीम इंडिया के कप्तान हैं. रहाणे की अगुवाई में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है.

IND Vs AUS: अंजिक्य रहाणे की कप्तानी में टीम इंडिया ने मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से मात दी. टीम इंडिया की यह जीत इस मायने में भी खास है क्योंकि एडिलेड टेस्ट में ना सिर्फ वह 36 रन पर ऑलआउट हो गई थी, बल्कि इस मैच में वह अपने नंबर वन खिलाड़ी और कप्तान विराट कोहली के बिना मैदान पर उतरी थी. टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले अश्विन अंजिक्या रहाणे की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. अश्विन का कहना है कि रहाणे टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में धैर्य लेकर आए हैं.

आर अश्विन ने सीरीज बराबर करने पर खुशी जाहिर की है. अश्विन ने कहा ''36 रन पर आउट होने के बाद वापसी कभी आसान नहीं थी. अपने देश के क्रिकेट पर गर्व है और विराट को गंवाना झटके की तरह था.''

अश्विन ने टीम इंडिया के अच्छे प्रदर्शन का श्रेय रहाणे को दिया है. उन्होंने कहा, ''लेकिन हमने काफी अच्छी वापसी की. ड्रेसिंग रूम में रहाणे के धैर्य ने हमें स्थिरता दी जिसकी जरूरत थी और हम इस मैच में अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन कर पाए.''

अश्विन ने लिए महत्वपूर्ण विकेट

पहले टेस्ट में हार से 0-1 से पिछड़ने के बाद भारत को एक और झटका लगा जब तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी दायें हाथ में फ्रेक्चर के साथ श्रृंखला से बाहर हो गए. लेकिन रहाणे ने दूसरे टेस्ट में पहले दिन से ही कप्तानी में कुछ अच्छे फैसले किए. उन्होंने पहले दिन 11वें ओवर में ही गेंद अश्विन को थमा दी जिसका फायदा मिला.

रहाणे के इस शानदार फैसले के बाद अश्विन ने अपने पहले स्पैल में ही मैथ्यू वेड और स्टीव स्मिथ को आउट किया. अश्विन ने लगातार दूसरी पारी में स्मिथ को अपने पहले स्पैल में आउट किया जिससे आस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 195 रन पर सिमट गई.

प्लेयर आफ द मैच चुने गए कप्तान रहाणे ने आगे बढ़कर अगुआई करते हुए पहली पारी में शतक जड़ा जिससे भारत 131 रन की बढ़त लेने में सफल रहा. टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगला टेस्ट मैच 7 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा.

ICC Test Championship: टीम इंडिया को जीत से हुआ बड़ा फायदा, फाइनल में पहुंचने की संभावना बढ़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज
वर्ल्ड कप के शेड्यूल का हो गया एलान, जानें कब-कब एक्शन में दिखेगी टीम इंडिया
वर्ल्ड कप के शेड्यूल का हो गया एलान, जानें कब-कब एक्शन में दिखेगी टीम इंडिया
अभिषेक-ईशान दहाड़ेंगे या गेंदबाज ढाएंगे कहर? जानें भारत-न्यूजीलैंड पहले टी20 की पिच रिपोर्ट
अभिषेक-ईशान दहाड़ेंगे या गेंदबाज ढाएंगे कहर? जानें भारत-न्यूजीलैंड पहले टी20 की पिच रिपोर्ट

वीडियोज

बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश... 'वोट काटने' पर क्लेश!
Cockroach का मकसद... चेंज?
Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget