एक्सप्लोरर

Ind vs Aus: रहाणे का बड़ा खुलासा, बताया रन आउट के बाद विराट से मांगी थी माफी, कोहली का था ऐसा रिएक्शन

कोहली उस समय 74 रन पर खेल रहे थे जब रहाणे ने रन लेने के लिये कॉल की और फिर उन्हें वापस भेज दिया. लेकिन उस समय तक देर हो चुकी थी और शानदार बल्लेबाज़ी कर रहे कोहली रन आउट हो गए.

मेलबर्न: भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में उनकी गलती से रन आउट हुए विराट कोहली से उन्होंने माफी मांग ली थी. कोहली उस समय 74 रन पर खेल रहे थे जब रहाणे ने रन लेने के लिये बुलाकर उन्हें वापस भेज दिया. उस समय तक देर हो चुकी थी और कोहली रन आउट हो गए.

रहाणे ने दूसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर कहा, ''उस दिन के खेल के बाद मैंने कोहली से माफी मांगी लेकिन उसने इसका बुरा नहीं माना था. उन्होंने कहा, ''हम दोनों समझते थे कि उस समय क्या हालात थे. क्रिकेट में यह सब होता रहता है. उसे भुलाकर आगे बढना जरूरी है.''

कार्यवाहक कप्तान रहाणे ने स्वीकार किया कि उस रन आउट के बाद ऑस्ट्रेलिया ने लय बना ली और ढाई दिन के भीतर मैच जीत लिया. उन्होंने कहा, ''वह कठिन था. हम उस समय तक अच्छा खेल रहे थे और हमारी साझेदारी भी अच्छी थी. उस रन आउट के बाद ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी हो गया.''

रहाणे ने कहा, "2017 टेस्ट मैच से मैंने सीखा था कि एक कप्तान के तौर पर आपको अपनी प्रवृति के साथ ही बने रहना चाहिए और दबाव में शांत रहना चाहिए। इसलिए मुझे लगता है कि मुझे अपने तीरकों के हिसाब से चलना चाहिए जिन पर मेरा ध्यान होगा। मैंने उस टेस्ट मैच से काफी कुछ सीखा था।"

रहाणे ने कप्तानी को लेकर कहा, "मैं अपने आप फोकस नहीं कर रहा हूं बल्कि मेरा ध्यान पूरी टीम पर है. भारत की कप्तानी करना मेरे लिए गर्व की बात है. यह शानदार मौका और जिम्मेदारी है. मैं किसी तरह का दबाव नहीं लेना चाहता. हां हमारा एक सेशन खराब गया था, लेकिन हम अच्छा खेल रहे हैं और हमारी बल्लेबाजी तथा गेंदबाजी अच्छी है. मैं शांत रहता हूं लेकिन मेरी बल्लेबाजी आक्रामक है. हमारा सिर्फ एक घंटा खराब रहा था. यह सकारात्मक खेलने की बात है." कोहली के जाने से पहले टीम ने एक साथ डिनर किया था और कोहली ने टीम को प्ररेणादायी भाषण भी दिया था.

उन्होंने कहा, "कोहली के एडिलेड छोड़ने से पहले हम उनसे मिले थे. टीम ने डिनर साथ में किया था. उन्होंने सभी खिलाड़ियों से बात की थी और कहा था कि आप जैसे वो वैसे ही रहो, एक टीम के तौर पर अपना खेल खेलो. उन्होंने हम सभी से सकारात्मक रहने और अपनी ताकत के हिसाब से खेलने की बात कही थी. हम पूरे साल यही कर रहे हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget