एक्सप्लोरर

शोएब अख्तर का बड़ा बयान, अगर भारत हमारे लिए 10,000 वेंटिलेटर्स बनाता है तो हम जिंदगी में इसे कभी भूलेंगे नहीं

शोएब अख्तर ने दोनों देशों से अपील कर कहा कि इस मुश्किल वक्त में सभी को साथ आकर एक वनडे सीरीज करवानी चाहिए जहां सीरीज के अंत में जो भी पैसे जुटाए जाएं, उससे लोगों की मदद हो सके.

नई दिल्ली: कोरोना के प्रकोप को देखते हुए पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारत और पाकिस्तान सरकार से ये गुजारिश की है कि इस मुश्किल वक्त में दोनों देशों को एक साथ मिलकर काम करना चाहिए. अख्तर ने कहा कि, अगर भारत हमारे लिए 10,000 वेंटिलेटर्स बनाता है तो हम इस छोटी सी मदद को जिंदगी में कभी नहीं भूलेंगे.

दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के चलते कई सालों से मैच नहीं हुए हैं. ऐसे में सिर्फ आईसीसी ट्रॉफी के दौरान ही दोनों देश एक दूसरे के साथ मैच खेलते हैं. यहां न तो टीम इंडिया पाकिस्तान जाती है और न ही विरोधी टीम कोई सीरीज खेलने भारत आती है.

अख्तर ने आगे कहा कि दोनों देशों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज होनी चाहिए जिससे कोरोना से लड़ने के लिए जरूरी फंड्स जुटाए जा सकें. अख्तर ने कहा कि इस मुश्किल वक्त में मैं चाहता हूं कि ये सीरीज हो और लोगों को इससे मदद मिले.

उन्होंने आगे कहा कि, अगर मैच में विराट शतक मारता है तो हम खुश होंगे और बाबर मारता है तो आप खुश होंगे. दोनों टीमें इस मैच में जीतेंगी क्योंकि अंत में जरूरी रकम लोगों की मदद के लिए ही जाएगा. पहली बार ऐसा होगा जब दोनों देशों के बीच किसी नेक काम के लिए कोई सीरीज खेली जाएगी और अंत में जो भी फंड्स आएंगे वो दोनों देशों के बीच बांट दिया जाएगा.

शोएब ने कहा कि कोरोना से जिन लोगों की लड़ाई है हमें उनके बारे में सोचना चाहिए न की कोई राजनीतिक मामले के बारें में. ऐसे में सब कुछ भुलाकर हमें लोगों की मदद करनी चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका में कोच गौतम गंभीर का एक्सपेरिमेंट बुरी तरह फेल
श्रीलंका में कोच गौतम गंभीर का एक्सपेरिमेंट बुरी तरह फेल
ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget