एक्सप्लोरर

PAKvAFG: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 3 विकेट से हराया, सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के साथ सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदें बचा रखी है. अगर पाकिस्तान बांग्लादेश के खिलाफ पांच जुलाई को खेले जाने वाले मैच में जीत हासिल कर लेता है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा.

लीड्स: पाकिस्तान ने आईसीसी विश्व कप-2019 के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीद को शनिवार को किसी तरह बचा लिया. उसने अफगानिस्तान के खिलाफ हेंडिंग्ले मैदान पर खेले गए बेहद रोमांचक मैच में तीन विकेट से जीत हासिल की.

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 228 रनों का लक्ष्य रखा था. अफगानी स्पिन तिगड़ी- मुजीब उर रहमान (2 विकेट), मोहम्मद नबी (2 विकेट) और राशिद खान (1 विकेट) ने उसे यहां तक पहुंचने के लिए पसीना छुड़ा दिया लेकिन इमाद वसीम (नाबाद 49) की संघर्षपूर्ण पारी के कारण वह दो गेंद पहले सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल करने में सफल रही.

इस जीत से पाकिस्तान की सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदें बची हुई हैं. इसके लिए उसे बस बांग्लादेश के खिलाफ पांच जुलाई को खेले जाने वाले मैच में जीत हासिल करनी होगी. अफगानिस्तान के खिलाफ इस रोमांचक जीत ने पाकिस्तान को चौथे स्थान पर पहुंचा दिया है. आठ मैचों में चार जीत और तीन हार के साथ 1992 की विश्व विजेता के नौ अंक हो गए हैं.

इमाद ने 54 गेंदों की पारी में पांच चौके लगाए. उन्होंने गेंदबाजी भी अच्छी की थी और 10 ओवरों में 48 रन देकर दो विकेट लिए थे. चौका लगाकर टीम की जीत दिलाने वाले इमाद को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

पाकिस्तान के लिए जीत असान नहीं रही. मुजीब ने पारी की दूसरी ही गेंद पर फखर जमां को आउट कर पाकिस्तान का खाता खुलने से पहले ही उसे एक झटका दे दिया. बाबर आजम (45) और इमाम उल हक (36) ने टीम को शुरुआती झटके से उबारते हुए स्कोरबोर्ड पर 72 रन टांग दिए.

नबी ने इमाम को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी. 81 के कुल स्कोर पर नबी ने आजम को भी बोल्ड कर पाकिस्तान को दबाव में ला दिया. हैरिस सोहेल (27) और मोहम्मद हफीज (19) ने पाकिस्तान पर से दबाव हटाया, लेकिन मुजीब ने हफीज की पारी का अंत कर पाकिस्तान को परेशान किया. 142 के कुल स्कोर पर राशिद ने सोहेल को भी पवेलियन भेज दिया.

सरफराज अहमद (18) रन लेने के कारण रनआउट हो गए और उनके जाने के बाद पाकिस्तान का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 156 रन हो गया. अफगानिस्तान मैच में वापस आ गई थी. एक छोर को फिर इमाद ने संभाला और शादाब खान (11) ने उनका अच्छा साथ दिया. लेकिन कुछ अच्छा होता उससे पहले शादाब भी रन आउट हो गए. यहां टीम स्कोर 46.4 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 206 था.

12 गेंदों पर पाकिस्तान को 16 रनों की जरूरत थी. वहाब रियाज ने 49वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का मार पाकिस्तान पर से दबाव हटाया. इस ओवर में कुल 10 रन आए.

आखिरी ओवर में छह गेंदों पर पर छह रन चाहिए थे. पहली दो गेंदों पर दो रन आ गए. तीसरी गेंद पर गेंदबाजी कर कर रहे अफगानिस्तान के कप्तान गुलबदीन नैब के पास इमाद को आउट करने का मौका था लेकिन वो गेंद पकड़ नहीं पाए और इमाद ने अगली गेंद पर चौका मार कर पाकिस्तान को जीत दिलाई.

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली अफगानिस्तान के लिए शुरुआत में 200 के पार जाना मुश्किल लग रहा था लेकिन उसने पूरे 50 ओवर खेले और नौ विकेट खोकर 227 रन बनाए.

IndVsEng: इंग्लैंड के लिए करो या मरो का मुकाबला, भारत की निगाहें अगली जीत पर

शाहीन अफरीदी ने एक बार फिर बेहतरीन गेंदबाजी की और 10 ओवरों में 47 रन देकर चार विकेट लिए. इमाद ने दो सफलताएं अर्जित कीं. रियाज ने आठ ओवरों में 29 रन खर्च कर दो विकेट लिए. शादाब को एक विकेट मिला. मोहम्मद आमिर और हफीज हालांकि विकेट नहीं ले पाए.

अफगानी कप्तान गुलबदीन तेजी से रन बनाने की जुगत में थे लेकिन अफरीदी ने पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर उनकी 15 रनों की पारी का अंत कर दिया जिसमें तीन चौके शामिल थे. अगली ही गेंद पर अफरीदी ने हसमातुल्लाह शाहिदी को बिना खाता खोले पवेलियन भेज अफगानिस्तान का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 27 रन कर दिया.

दूसरे सलामी बल्लेबाज रहमत शाह सही बल्लेबाजी कर रहे थे. वह हालांकि इमाद की फिरकी में फंस कर 57 के कुल स्कोर पर आउट हुए. उन्होंने 43 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 35 रन बनाए हैं.

इकराम अली खिल इस मैच में ऊपर बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने असगर अफगानी के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की. असगर अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे. उन्होंने लेग स्पिनर शादाब पर बड़ा शॉट खेलना चाहा लेकिन बोल्ड हो गए. यहां टीम का स्कोर 121 था. चार रन बाद इमाद ने इकराम की 24 रनों की पारी का अंत पर अफगानिस्तान को पांचवां झटका दिया.

मध्य के ओवरों में गेंद थामने वाले रियाज ने नबी (16) को आउट कर अफगानिस्तान को एक और बड़ा झटका दिया. नबी का विकेट 167 के कुल स्कोर पर गिरा.

नाजीबुल्लाह जादरान ने अंत में संघर्ष किया. वह भी हालांकि अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए और अफरीदी ने 202 के कुल स्कोर पर उनको पवेलियन भेज दिया. उन्होंने 54 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 42 रन बनाए.

राशिद खान (6) और हामिद हसन (1) जल्दी आउट हो गए. सामिउल्लह शेनवारी ने नाबाद 19 रन बना अफगानिस्तान को 227 का स्कोर दिया. उनके साथ मुजीब उर रहमान सात रन बनाकर नाबाद लौटे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
विंबलडन में सचिन तेंदुलकर के साथ पहुंचे शुभमन गिल, फैंस बोले- 'सास, ससुर और दामाद एक साथ'
विंबलडन में सचिन तेंदुलकर के साथ पहुंचे शुभमन गिल, फैंस बोले- 'सास, ससुर और दामाद एक साथ'
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget