एक्सप्लोरर

ICC ODI Ranking: सबसे ताजा वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया का यह बल्लेबाज नंबर 1, जानिए कौन किस स्थान पर

भारत भले ही ऑस्ट्रेलिया से पहला वनडे मुकाबला हार गया हो, लेकिन स्मृति मंधाना ने शानदार पारी खेलकर ICC महिला ODI बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है. जानिए बाकी खिलाड़ियों की भी रैकिंग

ICC ODI Ranking: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी वनडे सीरीज का पहला मुकाबला भले ही टीम इंडिया के हाथ से निकल गया हो, लेकिन भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपनी शानदार फॉर्म और क्लास से एक बार फिर पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. आईसीसी की ताजा महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में मंधाना ने अपना शीर्ष स्थान बनाए रखा है.

मंधाना की दमदार पारी

न्यू चंडीगढ़ में खेले गए पहले वनडे में भारत को हार झेलनी पड़ी, लेकिन मंधाना ने 63 गेंदों पर 58 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली. उनकी बल्लेबाजी ने टीम को मजबूत शुरुआत दी और यही प्रदर्शन उनकी रैंकिंग को सुरक्षित रखने का कारण बना. इस प्रदर्शन के बाद भी इंग्लैंड की कप्तान नेट साइवर-ब्रंट उन्हें पीछे नहीं छोड़ पाईं. मंधाना ने चौथी बार महिला वनडे रैंकिंग में नंबर एक की पोजिशन पर कब्जा किया है.

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का भी रैंकिंग में फायदा

भारत पर मिली जीत का फायदा ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ियों को मिला. बाएं हाथ की बल्लेबाज बेथ मूनी नाबाद 77 रन बनाकर तीन स्थान ऊपर चढ़ते हुए पांचवें नंबर पर पहुंच गईं हैं. वहीं युवा खिलाड़ी फोबे लिचफील्ड ने 88 रनों की शानदार पारी खेलकर 13 स्थान ऊपर चढ़कर 25वें नंबर पर पहुंच गई हैं. उनके साथ ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड भी 25वें स्थान पर काबिज हैं.

बाकी भारतीय खिलाड़ियों की स्थिति

भारतीय बल्लेबाजों में भी कई नाम रैंकिंग में आगे बढ़े हैं.

ऋचा घोष (25 रन) तीन नंबर ऊपर बढ़कर 36वें नंबर पर आ गई हैं.

प्रतिका रावल (64 रन) चार स्थान की छलांग लगाकर 42वें पायदान पर पहुंच गई हैं.

हरलीन देओल (54 रन) पांच स्थान की बढ़त के साथ 43वें स्थान पर आ गई.

गेंदबाजी रैंकिंग में भी बदलाव

गेंदबाजों की रैंकिंग में भी हलचल देखने को मिली है. ऑस्ट्रेलिया की किम गार्थ और एलाना किंग अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंची. गार्थ चौथे नंबर पर तो किंग पांचवें नंबर पर पहुंच गईं. भारतीय ऑलराउंडर स्नेह राणा ने भी पांच स्थान की छलांग लगाते हुए 16वां स्थान हासिल कर लिया है.

अगला मुकाबला अहम

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का अगला मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा. भारतीय टीम सीरीज में वापसी की कोशिश करेगी, वहीं स्मृति मंधाना पर एक बार फिर टीम को मजबूत शुरुआत देने की जिम्मेदारी होगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी ने किसे किया धन्यवाद, कहा- इतने सारे संदेशों से अभिभूत हूं
डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी ने किसे किया धन्यवाद, कहा- इतने सारे संदेशों से अभिभूत हूं
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज शर्मनाक रिकॉर्ड, जानिए कप्तान ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा
श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज शर्मनाक रिकॉर्ड, जानिए कप्तान ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा
IND vs ENG T20: भारत की पकड़ में था मैच, फिर रवि बिश्नोई ने 1 ओवर में लुटा दिए इतने रन; जीत गई इंग्लैंड
भारत की पकड़ में था मैच, फिर रवि बिश्नोई ने 1 ओवर में लुटा दिए इतने रन; जीत गई इंग्लैंड

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
देखें आमिर खान की दुल्हनियां की खूबसूरत तस्वीरें, गौरी स्प्रैट 47 की उम्र में दिखती हैं इतनी गॉर्जियस
देखें आमिर खान की दुल्हनियां की खूबसूरत तस्वीरें, गौरी स्प्रैट 47 की उम्र में दिखती हैं इतनी गॉर्जियस
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
Jobs 2026 : कोडिंग हुई पुरानी! 2026 में नौकरियों की गारंटी देने वाली हैं ये डिग्रियां, करना भी बेहद आसान
कोडिंग हुई पुरानी! 2026 में नौकरियों की गारंटी देने वाली हैं ये डिग्रियां, करना भी बेहद आसान
Embed widget