एक्सप्लोरर

Hockey World Cup 2018: रोमांचक मैच में जर्मनी ने पाकिस्तान को 1-0 से दी पटखनी

विश्वकप के दूसरे हाफ में जर्मनी और पाकिस्तान दोनों पहले से ज्यादा आक्रामक थी. इमरान ने 19वें मिनट में जर्मनी के डिफेंस किया जिसमें वह सफल रहा.

नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप के आठवें मैच में जर्मनी ने पाकिस्तान को 1-0 से मात दी है. यह मैच ओडिशा के कलिंगा स्टेडियम में खेला गया. दोनों टीमों ने अच्छा खेल खेला और मौके भी बनाए लेकिन एक अहम मौके पर मार्को ने शानदार फील्ड गोल कर जर्मनी को आगे कर दिया. इस गोल के बाद न पाकिस्तान बराबरी कर सकी और न ही जर्मनी दूसरा गोल दाग पाई. यह इन दोनों टीमों का साल 2013 के बाद से विश्व कप में तीसरा मैच था जिसमें जर्मनी 2-1 से आगे है.

जर्मनी ने मैच की शुरुआत में पाकिस्तान पर हावी होना शुरू कर दिया. क्रिस्टोफर रहर ने तीसरे मिनट में पाकिस्तान के घेरे में प्रवेश किया और शानदार मूव बनाया. हालांकि इमरान ने गेंद को डिफलेक्ट कर गोल नहीं होने दिया. इसके बाद पाकिस्तन ने 12वें मिनट में पहली बार जर्मनी के सर्किल में प्रवेश किया. रिजवान सीनियर के पास पर अली शान समय से नहीं पहुंच सके और पाकिस्तान के पास से एक अच्छा मौका चला गया. 14वें मिनट में एक और मौका पाकिस्तान को मिला लेकिन शॉट निशाने पर नहीं था.

दूसरे हाफ में जर्मनी और पाकिस्तान दोनों पहले से ज्यादा आक्रामक थी. इमरान ने 19वें मिनट में जर्मनी के डिफेंस किया जिसमें वह सफल रहा. एक मिनट बाद क्रिस्टोफर को ग्रीन कार्ड मिला. इस क्वार्टर में जर्मनी पाकिस्तान के डिफेंस के सामने कमजोर दिखी, हालांकि 24वें मिनट में किसी तरह वेलेन ने जर्मनी का खाता खोलने का प्रयास किया, लेकिन वह निशाना चूक गए. दूसरे क्वार्टर में भी गोल नहीं हो सका.

अभी तक शानदार प्रदर्शन करने वाला पाकिस्तान का डिफेंस 36वें मिनट में टूट गया और मार्को मिलकाउ ने जर्मनी के लिए गोल कर उसे 1-0 से आगे कर दिया. एक मिनट बाद ही पाकिस्तान के पास बराबरी का मौका आया. जुबेर को गोल पोस्ट के सामने गेंद मिली थी जिसे वह नियंत्रण में नहीं रख पाए.

40वें मिनट में जर्मनी को पेनाल्टी कॉर्नर मिला. इस पर मार्टिन हेनर गोल नहीं कर सके. किस्मत पाकिस्तान के पक्ष में दिख रही थी. 44वें मिनट में एजाज के पास गेंद तब पहुंची जब जर्मनी के सभी डिफेंडर मात खा चुके थे, लेकिन एजाज खुद गेंद के पास नहीं पहुंच सके.

जर्मनी ने 53वें मिनट में अपना दूसरा गोल कर दिया. जर्मनी को फ्री हिट मिली जिस पर गोल हो गया था, हालांकि पाकिस्तान ने इस पर रैफरल लिया जो उसके पक्ष में गया.

मैच का अंत समीप आते-आते पाकिस्तान बराबरी का गोल करने की तेजी में थी. इसी जल्दबाजी में मुहम्मद इरफान को 57वें मिनट में ग्रीन कार्ड मिला. अंत में जीत जर्मनी की हुई और पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND VS ENG: IND VS ENG: ब्रिस्टल में ढहा टीम इंडिया का किला, 27 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर
IND VS ENG: ब्रिस्टल में ढहा टीम इंडिया का किला, 27 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर
संजू सैमसन- यशस्वी जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव कप्तान; आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की ऑल्टरनेट टी20 XI
संजू सैमसन- यशस्वी जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव कप्तान; आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की ऑल्टरनेट टी20 XI
France vs Morocco World Cup Highlights: एम्बाप्पे के तूफान में उड़ी मोरक्को, जीतकर फ्रांस ने सेमीफाइनल में मारी एंट्री
एम्बाप्पे के तूफान में उड़ी मोरक्को, जीतकर फ्रांस ने सेमीफाइनल में मारी एंट्री
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget