एक्सप्लोरर

रणजी ट्रॉफी: शानदार शतक लगाकर गौतम गंभीर ने दिखाया पुराना रंग

भारतीय टीम में वापसी की राह देख रहे सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के नाबाद 135 से दिल्ली ने रणजी ट्राफी के ग्रुप ए के मैच में कर्नाटक के खिलाफ चार विकेट पर 277 रन बना लिये. दिल्ली की टीम पहली पारी के आधार पर कार्नाटक से अब भी 372 रन पीछे है.

अलूर: भारतीय टीम में वापसी की राह देख रहे सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के नाबाद 135 से दिल्ली ने रणजी ट्राफी के ग्रुप ए के मैच में कर्नाटक के खिलाफ चार विकेट पर 277 रन बना लिये. दिल्ली की टीम पहली पारी के आधार पर कार्नाटक से अब भी 372 रन पीछे है. गंभीर का चार मैचों में यह दूसरा शतक है इससे पहले उन्होंने असम के खिलाफ 137 और उत्तर प्रदेश के खिलाफ 86 रन बनाये थे. हालांकि रेलवे के खिलाफ पिछले मैच में वह सिर्फ दो रन बना कर फ्लाप रहे थे. दिल्ली ने दिन की शुरूआत बिना नुकसान के 20 रन से आगे की. स्टुअर्ट बिन्नी ( 39 रन पर दो विकेट) ने सलामी बल्लेबाज उन्मुक्त चंद (16) को आउट कर दिल्ली को पहला झटका दिया. तीसरे नंबर पर बल्लेबाली करने आये ध्रुव शौर्य ने 64 रन की पारी खेल गंभीर का साथ दिया. दोनों के बीच 110 रन की साझेदारी को अभिमन्यु मिथुन (56 रन पर एक विकेट) ने शौर्य को बोल्ड कर तोड़ा. नीतीश राणा भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिके और महज नौ रन बनाकर बिन्नी का दूसरा शिकार बने. गंभीर ने एक छोर संभाले रखा और उनका साथ देने आये ऋषभ पंत (41) अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके. उन्हें कृष्णप्पा गौतम (46 रन पर एक विकेट) ने आउट किया. दिन का खेल खत्म होने तक गंभीर के साथ मिलिंद कुमार (नाबाद 10) क्रीज पर मौजूद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी बॉलर की मुंबई इंडियंस में एंट्री, दिल्ली के लिए डेब्यू मैच में लिए थे 5 विकेट
अमेरिकी बॉलर की मुंबई इंडियंस में एंट्री, दिल्ली के लिए डेब्यू मैच में लिए थे 5 विकेट
राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके
राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
स्टीफन फ्लेमिंग के बाद CSK के 2 और दिग्गज इंग्लैंड से जुड़े, जानें क्या जिम्मेदारी मिली
स्टीफन फ्लेमिंग के बाद CSK के 2 और दिग्गज इंग्लैंड से जुड़े, जानें क्या जिम्मेदारी मिली

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget