एक्सप्लोरर

MS धोनी के संन्यास पर गंभीर का बड़ा बयान, कहा- आप अपनी मर्जी से सीरीज नहीं चुन सकते

MS धोनी के संन्यास पर गौतम गंभीर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि जब आप देश के लिए खेल रहे हों तो अपनी मर्जी से सीरीज नहीं चुन सकते.

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और अब भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर ने एस एस धोनी के सन्यास को लेकर बड़ा बयान दिया है. गौतम गंभीर ने कहा है कि अगर आप टीम इंडिया के लिए खेलते हैं तो सीरीज अपने हिसाब से नहीं चुन सकते.

गौतम गंभीर ने कहा,''मैंने हमेशा एक चीज बरकरार रखी. संन्यास एक निजी फैसला है.मेरे ख्याल से चयनकर्ताओं को धोनी से बात करनी चाहिए. चयनकर्ताओं को धोनी से भविष्य के बारे में पूछना चाहिए. मेरे लिए जब आप भारत के लिए खेलते हैं तो आप अपने हिसाब से सीरीज का चयन नहीं कर सकते हैं. ''

बता दें कि गंभीर की यह प्रतिक्रिया ऐसे वक्त में आई है जब धोनी के संन्यास को लेकर चर्चा जारी है. दरअसल धोनी विश्वकप 2019 में अपनी स्लो बल्लेबाजी को लेकर आलोचकों के निशाने पर थे. उस वक्त ऐसा माना जाने लगा कि वह इस विश्वकप के बाद संन्यास की घोषणा कर सकते हैं, लेकिन धोनी ने इसपर कोई बयान नहीं दिया. विश्वकप के बाद पहले वेस्टइंडीज और अब साउथ अफ्रीका के साथ खेले गए सीरीज में वह टीम इंडिया का हिस्सा नहीं रहे. इस दौरान धोनी ने टेरिटोरियल आर्मी यूनिट के साथ कश्मीर में 15 दिन बिताए.

गंभीर ने पंत का किया बचाव

एक तरफ जहां गौतम गंभीर ने धोनी के संन्यास को लेकर अपनी बात कही तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने धोनी के विकल्प माने जा रहे रिसभ पंत का बचाव भी किया. पंत के हालिया प्रदर्शन पर उन्होंने कहा,'' अगर किसी युवा खिलाड़ी पर आप इतना फोकस करेंगे तो परेशानी होगी. उनको काफी कम समय हुआ है और वह टेस्ट में दो शतक लगा चुके हैं.'' गंभीर ने आगे कहा,''एक युवा खिलाडृ़ी की इतनी आलोचना सही नहीं है.''

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: फॉर्मूला तय, बीजेपी 144 और शिवसेना 126 सीटों पर लड़ सकती है चुनाव UNGA में आज पीएम मोदी का भाषण, आतंकवाद और पाकिस्तान पर फिर होगा तगड़ा प्रहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
'25 से 30 ओवर के बाद गेंद नरम', बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने टीम इंडिया को किया सावधान
'25 से 30 ओवर के बाद गेंद नरम', बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने टीम इंडिया को किया सावधान
हरभजन सिंह क्यों चाहते हैं श्रीसंत को रूममेट बनाना, कहा- 'वो और मैं एक रूम में होंगे तो...'
हरभजन सिंह क्यों चाहते हैं श्रीसंत को रूममेट बनाना, कहा- 'वो और मैं एक रूम में होंगे तो...'
बारिश से कोल इंडिया ओपन 54 होल तक सीमित, जमाल हुसैन दो शॉट आगे
बारिश से कोल इंडिया ओपन 54 होल तक सीमित, जमाल हुसैन दो शॉट आगे

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget