एक्सप्लोरर

French Open: भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु का फ्रेंच ओपन जीतने का सपना टूटा, सेमीफाइनल में जापान की खिलाड़ी ने दी मात

PV Sindhu News: पीवी सिंधु और जापान की खिलाड़ी सयाका तकाहाशी के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा और आखिर में सिंधु ने यह मुकाबला गंवा दिया.

French Open Badminton Tournament 2021: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु (PV Sindhu) का फ्रेंच ओपन 2021 का खिताब जीतने का सपना टूट गया. शनिवार को महिला एकल सेमीफाइनल में तीन गेम तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में पीवी सिंधु को जापान की खिलाड़ी सयाका तकाहाशी से हरा दिया. इस तरह सिंधु का फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का सफर खत्म हो गया. हैदराबाद की 26 वर्षीय खिलाड़ी सिंधू पहला गेम जीतने का फायदा नहीं उठा पायीं और विश्व की 15वें नंबर की तकाहाशी से 21-18, 16-21, 12-21 से हार गईं.

चौथी बार जापानी खिलाड़ी से हारीं 
सेमीफाइनल मुकाबला हारने के साथ ही सिंधु को जापानी खिलाड़ी से आठ मुकाबलों में चौथी हार का सामना करना पड़ा. मौजूदा विश्व चैंपियन सिंधू पिछले सप्ताह ओडेन्से में डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल में हार गयी थीं. पिछले कुछ समय से पीवी सिंधु अपनी फॉर्म के लिए संघर्ष करती नजर आ रही हैं. 

ऐसा रहा मुकाबले का रोमांच
भारतीय खिलाड़ी ने इस मुकाबले में सकारात्मक अंदाज में शुरुआत की. दोनों खिलाड़ी पहले गेम में एक समय 5-5 और फिर 9-9 से बराबरी पर थीं. जापानी खिलाड़ी ब्रेक के समय 11-10 से आगे थीं. सिंधू ने ब्रेक के बाद वापसी की और 17-16 से आगे हो गयीं. सिंधु के पास इसके बाद चार गेम प्वाइंट थे, जिसमें उन्होंने दो गंवाये लेकिन पहला गेम अपने नाम करने में सफल रहीं. 

दूसरे गेम में भी सिंधू ने शुरू में अपनी लय बनाये रखी थी. वह एक समय 5-2 से आगे थीं, लेकिन तकाहाशी ने जल्द ही स्कोर 6-6 से बराबरी पर ला दिया. सिंधू ने शानदार रक्षण दिखाया और कुछ करारे शॉट जमाकर 9-6 से बढ़त बनायी और ब्रेक तक खुद को आगे रखा. लेकिन ब्रेक के बाद सिंधू ने लगातार गलतियां की जिससे जापानी खिलाड़ी 13-12 से आगे हो गयीं. तकाहाशी ने जल्द ही 18-14 से बढ़त बनायी और फिर मैच को निर्णायक गेम तक खींच दिया. 

तीसरे गेम में भी दोनों खिलाड़ियों ने शुरू में एक दूसरे को कड़ी चुनौती दी, लेकिन खेल आगे बढ़ने के साथ तकाहाशी ने दबदबा बनाना शुरू कर दिया. वह ब्रेक तक 11-6 से आगे थीं. उन्होंने यह बढ़त आखिर तक बनाये रखी और नौ मैच प्वाइंट हासिल किये  सिंधू इनमें से केवल एक का बचाव कर पायीं. 

यह भी पढ़ेंः IND vs NZ: शमी को निशाना बनाए जाने पर विराट कोहली का पहला बयान आया सामने, जानिए क्या कहा

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर कप्तान कोहली ने दिया बड़ा अपडेट, जान लीजिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget