एक्सप्लोरर

FIFA WC 2022: नेमार के बाहर होना का ब्राजील पर नहीं होगा कोई असर, इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी रूनी ने किया दावा

Neymar Brazil: इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी वायने रूनी ने नेमार के चोटिल होने को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उनका मानना है कि इसका ब्राजील पर असर नहीं होगा.

FIFA World Cup 2022 Neymar: फीफा विश्वकप 2022 का रोमांच जारी है. इसमें ब्राजील ने अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्बिया को हराया था. लेकिन इस मैच के बाद टीम के दिग्गज खिलाड़ी नेमार चोटिल हो गए. इसको लेकर इंग्लैंड के महान फुटबॉलर वायने रूनी ने प्रतिक्रिया दी है. उनका मानना है कि नेमार के चोटिल होने के बावजूद ब्राजील के पास पर्याप्त ताकत है. नेमार टखने में चोट के कारण स्विट्जरलैंड के खिलाफ अपनी टीम का अगला विश्व कप मैच नहीं खेल पाएंगे. नेमार को यह चोट सर्बिया के खिलाफ मैच के दौरान लगी थी जिसे ब्राजील ने 2-0 से जीता था.

नेमार गुरुवार को सर्बिया के खिलाफ ग्रुप जी मैच में कतर में लुसैल स्टेडियम में दूसरे हाफ में निकोला मिलेंकोविच से टकरा गए थे जिससे उन्हें टखने में चोट आयी थी. मैच में 10 मिनट शेष रहते उन्हें बाहर जाना पड़ा था और उनकी जगह सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी मैदान में आया था. इस चोट के कारण नेमार अब 28 नवम्बर को स्टेडियम 974 में स्विट्जरलैंड के खिलाफ होने वाले ब्राजील के अगले मैच में नहीं खेल पाएंगे. रूनी ने कहा, "मुझे यकीन है कि नेमार निराश होंगे, ब्राजील को भी निराशा होगी लेकिन उनके पास अपनी टीम में काफी प्रतिभा है."

रूनी ने स्पोर्ट्स 18 और जियो सिनेमा पर वीसा मैच सेंटर पर कहा, "आप देख सकते हैं कि जब वह बाहर गए तो इसका टीम पर कोई असर नहीं पड़ा. वे अपनी गति और ताकत के साथ खेलते रहे. हां एक झटका है लेकिन ब्राजील के पास इस झटके से उबर कर खेलने के लिए बहुत कुछ है."

पुर्तगाल के फुटबॉल लीजेंड लुइस फिगो ने कहा कि जो कोई भी नेमार की जगह लेगा वह उस स्तर का नहीं होगा जिस स्तर के नेमार हैं. नेमार नेमार हैं. आप उनकी क्वालिटी या टीम में उनकी जगह के महzव को बदल नहीं सकते. नेमार के अलावा ब्राजील के राइट बैक प्लेयर दानिलो भी टखने की चोट के कारण स्विट्जरलैंड के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे.

यह भी पढ़ें : FIFA WC Points Table: कौन-कौन हैं टॉपर और किन पर मंडरा रहा है बाहर होने का खतरा? जानें पॉइंट्स टेबल का पूरा हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget