एक्सप्लोरर

फीफा वर्ल्ड कप : वर्ल्ड कप जीतने का मेसी का सपना टूटा, क्रोएशिया ने अर्जेंटीना को 3-0 से हराया

मिडफील्डर इवान पेरीसिक ने चौथे मिनट में अर्जेंटीना के डिफेंस को छकाते हुए गोल पर निशाना दागा जिसे गोलकीपर विल्फ्रेडो काबालेरो ने रोक कर अपनी टीम को शुरुआती झटके से बचा लिया.

नई दिल्ली: क्रोएशिया ने अपने प्रदर्शन के दम पर फीफा विश्व के खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही अर्जेंटीना को गुरुवार देर रात ग्रुप डी के मुकाबले में 3-0 से करारी शिकस्त दी. इस दमदार जीत के साथ क्रोएशिया की टीम 1998 फीफा वर्ल्ड कप के बाद पहली बार प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई है जबकि अर्जेंटीना के लिए अगले दौर में पहुंचने की राह और मुश्किल हो गई है. ग्रुप डी में दो मैच के बाद अर्जेंटीना एक अंक के साथ तीसरे पायदान पर मौजूद है. तालिका में दूसरे पायादान पर काबिज आइसलैंड के पास भी केवल एक अंक है लेकिन उसने दो ग्रुप मुकाबले और खेलने हैं. निझनी नोवगोरोड स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अर्जेंटीना ने तेज शुरुआत करने का प्रयास किया. हालांकि, क्रोएशिया के डिफेंस ने अपना संयम नहीं खोया और काउंटर अटैक करके गोल दागने की कोशिश की. मिडफील्डर इवान पेरीसिक ने चौथे मिनट में अर्जेंटीना के डिफेंस को छकाते हुए गोल पर निशाना दागा जिसे गोलकीपर विल्फ्रेडो काबालेरो ने रोक कर अपनी टीम को शुरुआती झटके से बचा लिया. नहीं चला मेसी का जादू अर्जेंटीना के दिग्गज फारवर्ड लियोनेल मेसी को 12वें मिनट में बॉक्स के अंदर पास मिला. मेसी गेंद को अपने कब्जे में नहीं ले पाए और गेंद सीधे गोलकीपर डेनिजेल सुबासिक के हाथों में चली गई. इसके बाद, दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. 30वें मिनट में अर्जेंटीना के मिडफील्डर एंजो पेरेज को बॉक्स के अंदर से गोल करने का शानदार मौका मिला. पेरेज को खाली पड़े गोल के सामने गेंद मिली, हालांकि इस आसान मौके पर भी वह अपनी टीम को बढ़त नहीं दिला पाए. क्रोएशिया ने भी गोल करने की कोशिश जारी रखी और 33वें मिनट में सिमे वसाल्जको ने दाएं फ्लेंक से बॉक्स के भीतर बेहतरीन क्रॉस दिया जिस पर मारियो मांजुकिक छह गज की दूरी से हेडर नहीं लगा पाए. 53वें मिनट पर आया पहला गोला अर्जेंटीना के लिए दूसरे हाफ की शुरुआत किसी डरावने सपने की तरह हुई. 53वें मिनट में गोलकीपर काबालेरो ने बॉक्स में अपने खिलाड़ी को पास देने का प्रयास किया और गलती से गेंद को हवा में उछाल बैठे जिस पर रेबिक ने शानदार गोल दागते हुए अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी. एक गोल से पिछड़ने के बाद अर्जेंटीना ने गोल करने के प्रयास तेज कर दिए. 64वें मिनट में मिडफील्डर मैक्सीमिलियानो मेजा और मेसी को गोल लाइन के गेंद मिली लेकिन वह क्रोएशिया के गोलकीपर को भेद नहीं पाए. गोल करने के आसान मौकों को जाया होते देख कोच जॉर्ज सांपाओली मिडफील्डर पाउलो डेबाला को मैदान में लेकर आए. डेबाला के मैदान पर आने से भी अर्जेंटीना का खेल बेहतर नहीं हुआ. स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड से खेलने वाले मिडफील्डर लुका मोड्रिक ने 80वें मिनट में अर्जेंटीना के बॉक्स के बाहर मिली जगह का लाभ उठाते हुए 25 गज की दूरी से दमदार गोल दागकर क्रोएशिया की बढ़त को दोगुना कर दिया. इसके बाद, मिडफील्डर इवान रेकिटिक ने इंजुरी टाइम (91वें मिनट) में गोल करके क्रोएशिया की जीत सुनिश्चित कर दी.  अर्जेंटीना अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले में मंगलवार को नाइजीरिया से भिड़ेगा जबकि क्रोएशिया का सामना आइसलैंड से होगा.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने भारतीय क्रिकेटरों को मिली है 'सर' की उपाधि? कौन देता है यह सम्मान? जानें इसके बारे में सबकुछ
कितने भारतीय क्रिकेटरों को मिली है 'सर' की उपाधि? कौन देता है यह सम्मान? जानें इसके बारे में सबकुछ
6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन; चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए
6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक और सॉल्ट चमके
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक-सॉल्ट चमके
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget