एक्सप्लोरर

फीफा वर्ल्ड कप : आज ब्राजील से लोहा लेने उतरेगा मेक्सिको

मेक्सिको 1970 और 1986 में अंतिम-8 में प्रवेश कर पाई थी, वहीं ब्राजील 13 बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची है.

नई दिल्ली: जर्मनी जैसी मौजूदा विजेता टीम को ग्रुप स्तर पर हराने वाली और आत्मविश्वास से भरी मेक्सिको टीम फीफा वर्ल्ड कप में आज ब्राजील से लोहा लेने मैदान पर उतरेगी. प्री-क्वार्टर फाइनल में इस टीम का लक्ष्य ब्राजील के डिफेंस को तोड़कर अपने लिए क्वार्टर फाइनल की राह तलाशना होगा. फीफा वर्ल्ड कप में अब तक मेक्सिको ने केवल दो बार ही क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया है. वह 1970 और 1986 में अंतिम-8 में प्रवेश कर पाई थी, वहीं ब्राजील 13 बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची है.

ऐसे में मेक्सिको के लिए ब्राजील के खिलाफ जीत हासिल कर अंतिम-8 टीमों में स्थान हासिल कर पाना इतना आसान नहीं होगा. ब्राजील के लिए भले ही ग्रुप स्तर पर टूर्नामेंट की शुरुआत धीमी रही है, लेकिन उसने अपने खेल में सुधार करते हुए बाकी दोनों ग्रुप मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई.

मेक्सिको ने अपने पहले ग्रुप मैच में जर्मनी को 1-0 से हराकर यह साबित कर दिया था कि उसके डिफेंस को तोड़ पाना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होगा. हालांकि, दक्षिण कोरिया को हराने के बाद अपने तीसरे ग्रुप मैच में मेक्सिको को स्वीडन से हार का सामना करना पड़ा था. स्वीडन से मिली हार ने मेक्सिको को और भी सर्तक कर दिया है. इसके अलावा, इस मैच में टीम के पास उनके सेंट्रल डिफेंडर हेक्टर मोरेनो नहीं है. इसलिए, ब्राजील के खिलाफ गोल खाने से बचने के लिए टीम को प्रतिद्वंद्वी टीम के अटैक को रोकना होगा.

इसका साफ मतलब यह है कि मेक्सिको को ब्राजील के स्टार खिलाड़ी फिलिप कोटिन्हो, नेमार को किसी भी हाल में अपने गोल पोस्ट तक नहीं पहुंचने देना होगा. ब्राजील अपने दोनों ग्रुप मैच जीतने के बाद आत्मविश्वास से भरी हुई है. छठे खिताब के लक्ष्य से इस टूर्नामेंट में उतरी ब्राजील किसी भी हाल में पीछे नहीं हटेगी. वह मेक्सिको के प्रदर्शन से भलिभांति परिचित है और उसका लक्ष्य टीम के डिफेंस पर वार करना होगा.

मेक्सिको के डिफेंस को तोड़ना ही उसके लिए समारा एरीना में खेले जाने वाले प्री-क्वार्टर फाइनल मैच की सबसे बड़ी चुनौती होगी. उसके पास नेमार और कोटिन्हो के अलावा थियागो सिल्वा और गेब्रिएल जीसस जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 4th T20: श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, भारत की प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव; संजू सैमसन को नहीं मिला मौका
श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, भारत की प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव; संजू सैमसन को नहीं मिला मौका
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
IND vs ENG: आज भारत-इंग्लैंड का मैच लो स्कोरिंग होगा या हाई स्कोरिंग? जानें ब्रिस्टल के काउंटी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
आज भारत-इंग्लैंड का मैच लो स्कोरिंग होगा या हाई स्कोरिंग? जानें ब्रिस्टल के काउंटी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget