एक्सप्लोरर

FIFA 2018 : आज पहले सेमीफाइनल मुकाबले में यूरोप की दो दिग्गज टीमें फ्रांस और बेल्जियम आमने-सामने होंगे

बेल्जियम की टीम फीफा 2018 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल आज सेंट पीटर्सबर्ग स्टेडियम में फ्रांस के साथ खेलेगी. आज ये दोनों यूरोपीय टीम आमने-सामने होंगी.

सेंट पीटर्सबर्ग: आज फीफा 2018 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा, जिसमें दो यूरोपीय देश बेल्जियम और फ्रांस आमने-सामने होंगे. बेल्जियम 32 साल के लंबे इंतजार के बाद अंतिम-4 में पहुंचने में कामयाब हुआ है लेकिन फ्रांस जैसी मजबूत टीम को हराना उसके लिए कड़ी चुनौती होगी. 1998 में पहली बार विश्व कप जीतने वाले फ्रांस को शुरूआत से ही खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है.

इस विश्व कप में अभी तक बेल्जियम ने दमदार प्रदर्शन किया है और सभी मैचों में जीत दर्ज की है. ईडन हैजार्ड की कप्तानी में टीम ने विश्वकप का शानदार आगाज करते हुए पहले मुकाबले में पनामा को 3-0 से शिकस्त दी. अगले दो मैचों में भी बेल्जियम को कोई खास परेशानी नहीं हुई और ट्यूनिशिया को 5-2 और इंग्लैंड को 1-0 से हराकर टीम ने नॉकआउट दौर में प्रवेश किया.

FIFA 2018 : आज पहले सेमीफाइनल मुकाबले में यूरोप की दो दिग्गज टीमें फ्रांस और बेल्जियम आमने-सामने होंगे

प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बेल्जियम को जापान ने कड़ी टक्कर दी और एक समय एशियाई देश ने 2-0 की बढ़त बना ली. हालांकि, बेल्जियम ने हार नहीं मानी और मैच में शानदार वापसी करते हुए 3-2 से जीत दर्ज की. क्वार्टर फाइनल में उसका सामना पांच बार की विजेता ब्राजील से हुआ. ब्राजील के खिलाफ शुरू से ही बेल्जियम ने आक्रामक खेल दिखाया और मैच को 2-1 से अपने नाम किया. मैनचेस्टर युनाइटेड क्लब के लिए खेलने वाले वाले स्ट्राइकर रोमेलू लुकाकू ने इस टूनार्मेंट में अपने देश के लिए कमाल का प्रदर्शन करते हुए अबतक कुल चार गोल दागे हैं.

लुकाकू के अलावा ईडन हैजार्ड और केविन डे ब्रूने ने भी अपने दमदार प्रदर्शन से फारवर्ड लाइन में टीम का डिफेंस भी इस विश्व कप में बेहतरीन रहा और गोलकीपर तिबाउट कोर्टुआ ने अहम मौकों पर शानदार बचाव करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया है.

फ्रांस के पास हैं ग्रीजमैन जैसे कई स्टार खिलाड़ी

दूसरी ओर फ्रांस की टीम 1998 के बाद पहली बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी. जर्मनी में 2006 में हुए विश्व कप में फ्रांस फाइनल तक पहुंचा था लेकिन इटली से पेनाल्टी शूटआउट में हार के बाद उसे खिताब से महरूम रहना पड़ा था. फ्रांस पांच जीत और एक ड्रॉ के साथ टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचा है. फ्रांस की शुरुआत धीमी रही थी, उसने अपने पहले मैच में आस्ट्रेलिया को 2-1 जबकि दूसरे मैच में पेरू को 1-0 से हराया था. अंतिम ग्रुप मैच में फ्रांस को डेनमार्क से गोल रहित ड्रॉ खेलना पड़ा था.

नॉकआउट में फ्रांस ने आक्रमक खेल दिखाते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना पर 4-3 और क्वार्टर फाइनल में उरुग्वे पर 2-0 से आसान जीत दर्ज की. फ्रांस के लिए जीत में हर खिलाड़ी ने बराबर योगदान दिया है. 19 वर्षीय फारवर्ड कीलियन एम्बाप्पे और एंटोनी ग्रीजमैन ने अब तक टूनार्मेंट में तीन गोल दागे हैं, ऐसे में बेल्जियम के डिफेंस को उनके खिलाफ खास रणनीति बनानी होगी.

फारवर्ड खिलाड़ियों के अलावा पॉल पोग्बा और एंगोलो कान्ते जैसे बेहतरीन मिडफील्डर किसी भी विरोधी टीम के लिए मुश्किल का सबब बन सकते हैं. डिफेंस का दारोमदार सैमुअल उमतीती और राफेल वरान के कंधों पर होगा.

कोच दिदिएर देसचाम्पस ने 1998 में एक कप्तान के रूप में विश्व कप जीता था और इस बार वह एक कोच के रूप में फ्रांस के साथ खिताब पर कब्जा करना चाहेंगे.

टीमें :

बेल्जियम :

गोलकीपर : तिबाउत कोटरेइस, सिमोन मिग्नोलेट, कोएन कास्टील्स

डिफेंडर : टोबी एल्डरवीरेल्ड, थोमस वीरमाएलेन, विंसेट कोम्पानी, जान वटरेनघेन, थोमस म्यूनिएर, डेड्रिक बोयाटा, लिएंडर डेनडोनकेर

मिडफील्डर : एक्सेल विस्टल, केविन डे ब्रूने, मारुआने फेलेनी, यानिक करास्को, थोर्गन हेजार्ड, योउरी तिएलमेंस, मोउसा डेम्ब्ले, नासेर चाडली

फारवर्ड : रोमेलु लुकाकु, ईडन हेजार्ड, ड्राइस मर्टेस, एडनान जानुजाई, मिची बात्शुयाई.

फ्रांस :

गोलकीपर : लोरिस, स्टीव मन्दंदा, अल्फोन्स एरोओला.

डिफेंडर : लुकास हर्नान्डेज, प्रेसनेल किम्पेम्बे, बेंजामिन मेन्डी, बेंजामिन पावर्ड, आदिल रामी, जिब्रिल सिदीबे, सैमुअल उम्तीती, राफेल वरान.

मिडफील्डर : एनगोलो कान्ते, ब्लेस मातुइदी, स्टीवन एंजोंजी, पॉल पोग्बा, कोरेंटिन टोलिसो.

फारवर्ड : ओउस्मान डेम्बेले, नाबिल फकीर, ओलिवियर जीरू, एंटोनी ग्रीजमैन, थॉमस लेमार, कीलियन एम्बाप्पे, फ्लोरियन थौविन.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 3 स्पिनर के साथ उतरेगा भारत, कोच ने दिए संकेत
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 3 स्पिनर के साथ उतरेगा भारत, कोच ने दिए संकेत
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'अगर मैं कोच होता', मेसी का जिक्र कर हरभजन सिंह ने विराट-रोहित के वर्ल्ड कप खेलने पर दिया बयान
'अगर मैं कोच होता', मेसी का जिक्र कर हरभजन ने विराट-रोहित के वर्ल्ड कप खेलने पर दिया बयान
अफगानिस्तानी क्रिकेटर से होगी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी? खुद दिया जवाब
अफगानिस्तानी क्रिकेटर से होगी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी? खुद दिया जवाब

वीडियोज

Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget