एक्सप्लोरर

दिल्ली ने बैंगलोर को 16 रनों से दी मात, प्लेऑफ में बनाई जगह, बैंगलोर इस सीजन से हुई बाहर

दिल्ली ने रविवार को आईपीएल के 12वें सीजन के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को अपने घर फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में 16 रनों से हराकर सात साल बाद प्लेऑफ में जगह बना ली. दिल्ली ने 2012 के बाद से पहली बार प्लेऑफ में प्रवेश किया है.

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने कहा है कि टीम का काफी साल बाद लीग के प्लेऑफ में पहुंचना बहुत बड़ी उपलब्धि है. दिल्ली ने रविवार को आईपीएल के 12वें सीजन के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को अपने घर फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में 16 रनों से हराकर सात साल बाद प्लेऑफ में जगह बना ली. दिल्ली ने 2012 के बाद से पहली बार प्लेऑफ में प्रवेश किया है.

मिश्रा ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, "दिल्ली का प्लेऑफ में पहुंचना बहुत बड़ी उपलब्धि है, खासकर तब जब टीम पिछले पांच-सात साल से प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पा रही थी. मैं टीम के साथ पिछले तीन साल से खेल रहा हूं और इस साल टीम के क्वालीफाई होने से बहुत अच्छा लग रहा है."

उन्होंने साथ ही कहा, "टीम का माहौल बहुत अच्छा बना हुआ है. खिलाड़ियों का आपस में तालमेल बहुत अच्छा है. सभी एक-दूसरे को सपोर्ट कर रहे हैं, जो कि बहुत अच्छी बात है. सबसे अच्छी बात, हमने चीज बहुत सरल रखी है. सर्वश्रेष्ठ चीज मैदान में करते हैं जो बहुत अहम है. इस प्रारूप में समय काफी कम होता है, इसमें रिकवरी करना बहुत मुश्किल होता है. कोशिश होती है कि कम से कम गलतियां करें और मुख्य चीज पर ज्यादा ध्यान दें."

मिश्रा आईपीएल में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों में दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने बेंगलोर के खिलाफ चार ओवर में 29 रन देकर दो विकेट चटकाए. उन्होंने कहा, "मुझे और भी विकेट मिल जाते लेकिन कैच छूट गया. अगर एक-दो विकेट और मिल जाते तो हो सकता था कि मैच जल्दी खत्म हो जाते." लेग स्पिनर ने इस सीजन में दिल्ली के शानदार प्रदर्शन का श्रेय सौरभ गांगुली और रिकी पोंटिंग को भी दिया.

मिश्रा ने कहा, "दादा (सौरभ गांगुली) के आने से बहुत फर्क पड़ा है. रिकी पोंटिंग के आने से टीम काफी बेहतर हुई है. ये दोनों काफी आक्रामकता से प्रदर्शन करने वाले हैं लेकिन ये चीजों को इतनी आराम से समझाते हैं जिससे मदद मिलती है. इन्होंने टीम में एक अच्छा माहौल बना रखा है जो मुझे लगता है कि टीम के लिये फायदेमंद हो रहा है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
BCCI ने ईशान किशन के रिप्लेसमेंट का किया एलान, इस विकेटकीपर बल्लेबाज को मिला मौका
BCCI ने ईशान किशन के रिप्लेसमेंट का किया एलान, इस विकेटकीपर बल्लेबाज को मिला मौका
पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत, जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा
पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत, जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा
वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका? दूसरे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका? दूसरे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget