एक्सप्लोरर

Aus vs ENG प्रीव्यू: 18 साल बाद इंग्लैंड की धरती पर इतिहास रचने उतरेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम

ऑस्ट्रिलिया ने 2017 की एशेज सीरीज में जीत दर्ज की थी. इसलिए सीरीज ड्रॉ होने की स्थिति में भी एशेज ऑस्ट्रेलिया के पास ही रहेगी.

ENG vs AUS: चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड को मात देने के बाद पांचवें टेस्ट में भी जीत दर्ज करने की कोशिश से मैदान पर उतरेगी. अगर ऑस्ट्रेलिया ऐसा करने में कामयाब होती है तो वह 18 साल पर इंग्लैंड की धरती पर एशेज जीतकर नया इतिहास रचेगी. वहीं इंग्लैंड ने तीसरा टेस्ट रोमांचक अंदाज में एक विकेट से जीता था, लेकिन वह चौथा टेस्ट 185 रनों से गंवा बैठी. इस हार के बाद अब मेजबान टीम सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही है और उसकी कोशिश पांचवें मैच को जीतकर सीरीज 2-2 से बराबरी करने की होगी.

इंग्लैंड ने इस मैच के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं किया है और वह पिछले मैच के 12 सदस्यीय टीम के साथ ही उतरेगी. इंग्लैंड के कोच ट्रेवर बेलिस का यह टीम के साथ यह आखिरी मैच होगा और टीम अपने कोच को विजयी विदाई देना चाहेगी. इंग्लैंड की टीम चाहेगी कि उसके बल्लेबाज इस मैच में रन बनाएं. बेन स्टोक्स ने जरूर हेडिंग्ले में मैच जिताऊ पारी खेली थी, लेकिन चौथे मैच में अपने 11वें ओवर में वह अपना कंधा चोटिल करा बैठे थे. इसके बाद वह आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में गेंदबाजी कराने नहीं आए थे.

ऑस्ट्रेलियाई टीम रचना चाहेगी इतिहास

मेजबान इंग्लैंड की मुख्य चिता शानदार फॉर्म में चल रहे स्टीव स्मिथ को रोकने की है. स्मिथ सीरीज में अब तक तीन शतक और दो अर्धशतकों की मदद से 680 रन बना चुके हैं. आस्ट्रेलिया की 2-1 की बढ़त में स्मिथ का अब तक शानदार योगदान रहा है.

दूसरी तरफ आस्ट्रेलिया टीम की नजरें 2001 के बाद से इंग्लैंड की धरती पर पहली बार एशेज सीरीज जीतकर इतिहास रचने की है. मेहमान टीम की तेज गेंदबाजी आक्रमण ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है और वे ओवल में भी इसे जारी रखना चाहेंगे. टीम के तेज गेंदबाज पैट कमिंस इस सीरीज के सभी मैचों में खेले हैं और इसमें भी उनका खेलना तय है.

कोच जस्टिन लेंगर पहले ही कह चुके हैं कि उनकी टीम 3-1 से सीरीज जीतना चाहेगी. हालांकि आस्ट्रेलिया के लिए डेविड वॉर्नर का खराब फॉर्म जारी रहना चिंता की बात है. वॉर्नर ने सीरीज में अब तक केवल 79 रन बनाए हैं. तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने उन्हें काफी बार आउट किया है. हालांकि वॉर्नर के खराब फॉर्म के बावजूद कोच लेंगर ने उनका समर्थन किया है.

टीमें :

आस्ट्रेलिया : टिम पेन (कप्तान/विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर, मार्कस हैरिस, मार्नस लाबुस्शाने, मिशेल मॉर्श, मैथ्यू वेड, (विकेटकीपर), पैट कमिंस, पीटर सिडल, मिशेल स्टार्क, नाथन लॉयन, जोश हेजलवुड.

इंग्लैंड : जोए रूट (कप्तान), रोरी बर्न्‍स, जोए डेनले, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जोस बटलर, क्रेग ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए कब से शुरू होगा टिकटों का बिकना? जानें कैसे होगी बुकिंग और कितनी हो सकती है कीमत
आईपीएल 2026 के लिए कब से शुरू होगा टिकटों का बिकना? जानें कैसे होगी बुकिंग और कितनी हो सकती है कीमत
ICC टी-20 विश्वकप के ठीक बाद मैच फिक्सिंग को लेकर बवाल! इस देश के खिलाड़ियों पर बड़ा एक्शन, 3 प्लेयर हुए सस्पेंड
ICC टी-20 विश्वकप के ठीक बाद मैच फिक्सिंग को लेकर बवाल! इस देश के खिलाड़ियों पर बड़ा एक्शन, 3 प्लेयर हुए सस्पेंड
IPL 2026 Schedule: आखिर क्यों अटका IPL 2026 का पूरा शेड्यूल? BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताई बड़ी वजह
आखिर क्यों अटका IPL 2026 का पूरा शेड्यूल? BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताई बड़ी वजह

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War: '...तो हम सभी तेल-गैस भंडारों को फूंक देंगे, महाविनाश होगा', ईरान भयंकर गुस्से में, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
'...तो हम सभी तेल-गैस भंडारों को फूंक देंगे, महाविनाश होगा', ईरान भयंकर गुस्से में, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
T20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न में फंसे हार्दिक पंड्या! जानिए किस नियम के उल्लंघन पर हो सकता है FIR
T20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न में फंसे हार्दिक पंड्या! जानिए किस नियम के उल्लंघन पर हो सकता है FIR
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर यूपी में बढ़ा विवाद, अपर्णा यादव ने CM योगी से की स्टेज शो बैन की मांग
बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर यूपी में बढ़ा विवाद, अपर्णा यादव ने CM योगी से की स्टेज शो बैन की मांग
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
Why Hands Go Numb At Night: सोते वक्त हाथ सुन्न हो जाए तो इसे फटाफट कैसे करें ठीक? अधिकतर लोग करते हैं ये मिस्टेक्स
सोते वक्त हाथ सुन्न हो जाए तो इसे फटाफट कैसे करें ठीक? अधिकतर लोग करते हैं ये मिस्टेक्स
Lunar Heritage: चांद पर पहले छोड़ी गई किसी चीज को क्यों नहीं छेड़ सकते दूसरे अंतरिक्ष यात्री? जानें इसकी वजह
चांद पर पहले छोड़ी गई किसी चीज को क्यों नहीं छेड़ सकते दूसरे अंतरिक्ष यात्री? जानें इसकी वजह
Embed widget