एक्सप्लोरर

दलीप ट्रॉफी: दूसरी पारी में लड़खड़ाने के बावजूद इंडिया रेड को विशाल बढ़त

दलीप ट्रॉफी: दूसरी पारी में लड़खड़ाने के बावजूद इंडिया रेड को विशाल बढ़तसौजन्य: Facebook
लखनऊ: डे नाईट फॉर्मेट में खेली जा रही दलीप ट्रॉफी के फाइनल मैच में पहली पारी में 483 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने वाली इंडिया रेड दूसरी पारी में इंडिया ब्लू के सामने लड़खड़ा गई है. तीसरे दिन गुरुवार का खेल खत्म होने तक उसने अपने सात विकेट महज 187 रनों पर ही खो दिए. हालांकि, उसके पास 371 रनों की बढ़त है. इंडिया ब्लू अपनी पहली पारी में इंडिया रेड के विशाल स्कोर के सामने 299 रनों पर ही ढेर हो गई थी. इसी कारण इंडिया रेड के पास मजबूत बढ़त है. दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में अर्धशतक लगाने वाले ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर 42 रन बनाकर खेल रहे थे. सिद्धार्थ कौल दो रनों पर नाबाद हैं. अपने दूसरे दिन के स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 181 रनों से आगे खेलने उतरी इंडिया ब्लू की टीम को मंगलवार के नाबाद बल्लेबाज जयदेव उनादकट और अभिमन्यु ईश्वरन ने जल्दी ऑल आउट होने से बचाया. ईश्वरन ने 171 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 127 रनों की पारी खेली. उनादकट ने 90 गेंदों में चार छक्के और सात चौकों की मदद से 83 रन बनाए. इन दोनों ने छठे विकेट के लिए 180 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला. ईश्वरन 263 के कुल स्कोर पर आउट हुए और उनादकट 290 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे. ईशांत शर्मा तीन रनों पर नाबाद लौटे. अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी इंडिया रेड को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. उसने अपने चार विकेट 58 रनों पर ही गंवा दिए. पृथ्वी शॉ (31), अखिल हेरवाडकर (8), इशांक जग्गी (3), कप्तान दिनेश कार्तिक (9) पवेलियन लौट चुके थे. यहां से 116 गेंदों का सामना करते हुए छह चौकों की मदद से 59 रनों की पारी खेलने वाले बाबा इंद्रजीत ने सुंदर के साथ मिलकर टीम को संभाला और स्कोर 100 के पार पहुंचाया. इंद्रजीत 135 के कुल स्कोर पर आउट हुए. सूर्यकुमार यादव ने 22 रनों का योगदान दिया. विजय गोहली तीन रन ही बना सके. भार्गव भट्ट ने इंडिया ब्लू के लिए तीन और अक्षय वाघारे ने दो विकेट लिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

W,W,W...,इस बांग्लादेशी खिलाड़ी ने हैट्रिक लेकर बदला टेस्ट क्रिकेट का इतिहास
W,W,W...,इस बांग्लादेशी खिलाड़ी ने हैट्रिक लेकर बदला टेस्ट क्रिकेट का इतिहास
अमेरिकी बॉलर की मुंबई इंडियंस में एंट्री, दिल्ली के लिए डेब्यू मैच में लिए थे 5 विकेट
अमेरिकी बॉलर की मुंबई इंडियंस में एंट्री, दिल्ली के लिए डेब्यू मैच में लिए थे 5 विकेट
राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके
राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget