एक्सप्लोरर

सचिन से पहली बार मिलने पर बोले किशन, वो क्या बोल रहे थे मुझे पता नहीं लेकिन मैं बस उन्हें देखे जा रहा था

किशन ने कहा कि, वह मुंबई इंडियंस में हमारे अभ्यास सत्र को देखने आए थे. इसके ठीक बाद मुझे टीम में चुनाा गया था. मैं रोहित भाई से बातें कर रहा था. इसके बाद सचिन सर ठीर मेरे सामने आ गए और मैं चौंक गया.

आईपीएल में चार बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर चुकी मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात की है. किशन 2018 में गुजरात लायंस से मुंबई इंडियंस टीम से जुड़े थे. उन्होंने कहा कि वह उस समय सचिन से मिले थे जब सचिन आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी किया करते थे. उन्होंने कहा कि वह उनसे मैच अभ्यास के दौरान मिले थे.

किशन ने क्रिकब्ज से कहा, "मुझे अब भी याद है जब मैं पहली बार सचिन (तेंदुलकर) पा जी से मिला था." किशन ने कहा, "वह मुंबई इंडियंस में हमारे अभ्यास सत्र को देखने आए थे. इसके ठीक बाद मुझे टीम में चुनाा गया था. मैं रोहित भाई (मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा) से बातें कर रहा था. मैंने उनको बताया कि कैसे मैं सचिन पा जी की इतने सालों से पूजा करता आ रहा हूं. और अचानक से वह मेरे सामने आ गए."

विकेटकीपर ने कहा, "रोहित भाई ने मुझे बताया कि उनकी बात हुई है. सौभाग्य से सचिन पा जी खुद मेरी तरफ आए थे, बात करने के लिए. लेकिन मुझे नहीं लगता मैं कुछ भी सुन पाया था जो उन्होंने कहा, मैं बस उनको बोलता हुआ देख रहा था."

किशन का मानना है कि घरेलू परिस्थितियों ने उन्हें भारत की सीमित ओवरों की टीम में शामिल होने के कई सारे मौके दिए हैं. उन्होंने कहा, "बचपन से ही मुझे शॉट्स लगाना पसंद था. गेंद को छोड़ना या उसे रोकना मुझे कभी पसंद नहीं आया. जो गेंद बल्ले पर लगती है उसकी आवाज मुझे बहुत भाती है. मुझे कभी भी गेंदबाज की लंबाई या गति से डर नहीं लगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा झटका, केएल राहुल चोटिल; परेशान कर देंगी तस्वीरें
टीम इंडिया को लगा झटका, केएल राहुल चोटिल; परेशान कर देंगी तस्वीरें
IND vs SL 1st Test Day 1 Highlights: भारत के नाम रहा पहले टेस्ट का पहला दिन, देवदत्त पडिक्कल का ऐतिहासिक शतक
भारत के नाम रहा पहले टेस्ट का पहला दिन, देवदत्त पडिक्कल का ऐतिहासिक शतक
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget